अमेठी के दो गांवों में लगा टीकाकरण सत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रहीं अनुपस्थित
स्वास्थ्य विभाग ने अमेठी के दो गांवों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए। बच्चों को टीका लगाया गया, गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गईं।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो गांवों में वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र आयोजित किए गए। यह सत्र जमादार सोनारी कला और दहियावा भादर गांव में लगाए गए। इन सत्रों में बच्चों का टीकाकरण किया गया और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। हालांकि दोनों स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अनुपस्थित पाई गईं, जिससे व्यवस्था पर सवाल भी उठे।
सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
जमादार सोनारी कला में आयोजित सत्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां कुल 15 बच्चों को टीके लगाए गए और तीन गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सत्र में एएनएम मंजू तिवारी, आशा कार्यकर्ता माया विश्वकर्मा और सीएचओ विनय कुमार मौजूद रहे। जरूरी दवाएं और अन्य सामग्री भी उपलब्ध थी, जिससे टीकाकरण और जांच का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा।
दहियावा भादर में 14 बच्चों का टीकाकरण
दहियावा भादर गांव में भी वीएचएसएनडी सत्र आयोजित किया गया। यहां 14 बच्चों को टीके लगाए गए और चार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस सत्र में एएनएम कोमल, आशा अनीता सिंह और सीएचओ प्रियंका ड्यूटी पर रहीं। लेकिन यहां भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित नहीं थीं।
समझाकर कराया गया टीकाकरण
सत्र के दौरान सुरेश के दो बच्चों और महेश के एक बच्चे के परिजन टीका लगवाने में हिचकिचा रहे थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाया और जागरूक किया, जिसके बाद बच्चों का टीकाकरण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की सुविधा पहुंचाना है, ताकि बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
