अब बैंक बिना आपकी साफ सहमति नहीं बेच पाएंगे बीमा और कार्ड, 1 जुलाई 2026 से बदलेंगे नियम

आरबीआई ने बैंकों में होने वाली अनुचित बिक्री और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 1 जुलाई, 2026 से बैंकों को बीमा, क्रेडिट कार्ड या निवेश उत्पाद बेचने से पहले स्पष्ट सहमति लेना अनिवार्य होगा।

Feb 12, 2026 - 09:53
 0
अब बैंक बिना आपकी साफ सहमति नहीं बेच पाएंगे बीमा और कार्ड, 1 जुलाई 2026 से बदलेंगे नियम

RBI New Rules 2026: अगर आप बैंक से लोन लेने जाते हैं और साथ में बीमा, म्यूचुअल फंड या क्रेडिट कार्ड भी थमा दिया जाता है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मिस-सेलिंग और डार्क पैटर्न पर रोक लगाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 1 जुलाई 2026 से लागू करने की योजना है। इसके बाद बैंक किसी भी ग्राहक को बिना स्पष्ट और अलग सहमति के कोई अतिरिक्त प्रोडक्ट नहीं बेच पाएंगे। आरबीआई का कहना है कि ग्राहकों को पूरी और साफ जानकारी मिलना जरूरी है, ताकि वे बिना भ्रम के सही फैसला ले सकें।

हर प्रोडक्ट के लिए अलग और स्पष्ट सहमति जरूरी
अब तक अक्सर ऐसा होता था कि ग्राहक लोन या खाता खुलवाने जाता था और उसे बीमा या अन्य वित्तीय प्रोडक्ट भी दे दिए जाते थे। कई बार डिजिटल फॉर्म में एक ही I Agree बटन दबाने से कई सेवाओं की मंजूरी अपने आप जुड़ जाती थी। बाद में ग्राहक को पता चलता कि उसने अनजाने में अतिरिक्त प्रोडक्ट ले लिया है। अब नए नियमों के तहत हर प्रोडक्ट के लिए अलग और साफ सहमति लेनी होगी। बैंक को इसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखना होगा।

ग्राहक की जरूरत के अनुसार ही होगा प्रोडक्ट
आरबीआई ने साफ किया है कि बैंक को यह देखना होगा कि जो प्रोडक्ट बेचा जा रहा है, वह ग्राहक की आय और जरूरत के अनुसार है या नहीं। अगर सीमित आय वाले व्यक्ति को जटिल निवेश योजना बेच दी जाती है, तो इसे गलत माना जाएगा। ऐसी स्थिति में इसे आधिकारिक रूप से मिस-सेलिंग माना जाएगा। बैंक को यह भी बताना होगा कि प्रोडक्ट उसी बैंक का है या किसी अन्य कंपनी का।

डार्क पैटर्न और भ्रामक तरीकों पर रोक
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले से टिक किए गए बॉक्स या आज आखिरी मौका जैसे संदेशों से दबाव बनाने की प्रवृत्ति पर भी सख्ती की गई है। बैंक को अपने ऐप और वेबसाइट की नियमित जांच करनी होगी और ऐसे भ्रामक फीचर हटाने होंगे। इससे डिजिटल बैंकिंग अधिक पारदर्शी बनेगी।

एजेंट की जिम्मेदारी और कॉलिंग नियम
कई बार बैंक शाखाओं में थर्ड पार्टी एजेंट बैठते हैं, जिन्हें ग्राहक बैंक कर्मचारी समझ लेते हैं। अब बैंक को ऐसे एजेंटों की सूची सार्वजनिक करनी होगी। एजेंट को साफ बताना होगा कि वह स्थायी कर्मचारी नहीं है। साथ ही कर्मचारी और एजेंट केवल तय ऑफिस समय में ही ग्राहकों को कॉल कर सकेंगे।

गलत बिक्री पर पैसा लौटाना होगा
अगर जांच में साबित होता है कि गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचा गया है, तो बैंक को ग्राहक का पैसा लौटाना होगा। आर्थिक नुकसान होने पर मुआवजा भी देना पड़ेगा। हर बिक्री के 30 दिनों के भीतर ग्राहक से फीडबैक लेना और हर छह महीने में रिपोर्ट तैयार करना अनिवार्य होगा।

कब लागू होंगे नियम
ये फिलहाल ड्राफ्ट गाइडलाइंस हैं। 4 मार्च 2026 तक सुझाव दिए जा सकते हैं। अंतिम नियम 1 जुलाई 2026 से लागू करने की योजना है। इससे पहले बैंकों को अपनी नीतियों और डिजिटल सिस्टम में बदलाव करने होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।