IND vs PAK: पाकिस्तान मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, ये 4 वजहें डाल सकती हैं बड़ा झटका

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस, रिंकू सिंह की खराब फॉर्म, स्पिन गेंदबाजी की कमजोरी से टीम बुरे फंस सकती है।

Feb 13, 2026 - 09:57
Feb 13, 2026 - 11:23
 0
IND vs PAK: पाकिस्तान मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, ये 4 वजहें डाल सकती हैं बड़ा झटका

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पहले से ही काफी चर्चा में रहा है। राजनीतिक विवाद और बॉयकॉट की धमकियों के बीच भी आखिरकार मुकाबला तय हो चुका है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक इस हाई-वोल्टेज क्लैश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि नामीबिया के खिलाफ हालिया जीत के बावजूद टीम इंडिया पूरी तरह निश्चिंत नहीं है। पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले भारतीय टीम को चार बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो मैच का रुख बदल सकती हैं।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस बनी चिंता
टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के स्टमक इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। पहले मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जिसके कारण वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और टीम मैनेजमेंट उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिए हैं कि उनकी वापसी में एक-दो मैच और लग सकते हैं। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाते हैं तो टीम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ सकती है।

रिंकू सिंह का शांत बल्ला
मिडिल ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। पहले मैच में उन्होंने 14 गेंदों पर केवल 6 रन बनाए और कोई चौका-छक्का नहीं लगाया। दूसरे मैच में भी वह 6 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही बना सके। रिंकू अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिलहाल उनका बल्ला खामोश है। पाकिस्तान जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनका फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।

स्पिन के सामने फिर उजागर हुई कमजोरी
नामीबिया के खिलाफ भारत ने 209 रन बनाए, लेकिन मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम फंस गई। नामीबिया के स्पिनर्स बर्नार्ड शोल्ट्ज और गेरहार्ड इरास्मस ने विकेट लेकर रन गति पर लगाम लगाई। इससे भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कमजोरी फिर सामने आई। पाकिस्तान के पास भी मजबूत स्पिन आक्रमण है और कोलंबो की पिच स्पिन के लिए मददगार हो सकती है। ऐसे में यह भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

पावरप्ले में गेंदबाजी पर सवाल
नामीबिया ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की और भारतीय गेंदबाज शुरुआत में महंगे साबित हुए। पहले 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बने। पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि उनके ओपनर्स आक्रामक अंदाज में खेलते हैं। भारतीय गेंदबाजों को बेहतर लाइन और लेंथ के साथ नियंत्रण दिखाना होगा, वरना मैच हाथ से निकल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।