‘The 50’ में बड़ा धमाका: प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल की लड़ाई, क्या होगा शो से बाहर?
रियलिटी शो 'द 50' में प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल के बीच हुए बड़े विवाद ने सबका ध्यान खींचा है। खबरों के मुताबिक, हिंसा निषेध नियम तोड़ने के कारण अरबाज को शो से बाहर निकाला जा सकता है।
रियलिटी शो ‘The 50’ अपने पहले ही एपिसोड से चर्चा में बना हुआ है। शो का अलग कॉन्सेप्ट, ड्रामा और दिलचस्प टास्क दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। हर एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस प्रोमो में शो के दो कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल के बीच जबरदस्त झगड़ा दिखाया गया है। खबर है कि इस विवाद के बाद होस्ट ‘लायन’ अरबाज पटेल को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
निक्की तंबोली की वापसी से बढ़ा तनाव
अरबाज पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की तंबोली के साथ शो में एंट्री ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक्की कुछ समय के लिए शो से बाहर हो गई थीं, लेकिन अब वह दोबारा शो में लौट आई हैं। उनकी वापसी के बाद माहौल बदल गया। बताया जा रहा है कि निक्की ने अरबाज को कहा कि प्रिंस नरूला ने उन्हें बॉडी शेम किया है। यह सुनकर अरबाज को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
झगड़ा हुआ हिंसक, नियम टूटने की चर्चा
निक्की के आरोप के बाद मामला और बढ़ गया। निक्की ने खुद भी प्रिंस से इस बारे में बात की। इसी दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि अरबाज कथित तौर पर अपना आपा खो बैठे। खबरों के मुताबिक, उन्होंने प्रिंस को थप्पड़ मार दिया। शो में ‘नो वॉयलेंस’ का सख्त नियम है, इसलिए इस घटना को नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। अब चर्चा है कि इस वजह से अरबाज को शो से बाहर किया जा सकता है।
क्या होगा आगे?
रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के होस्ट ‘द लायन’ ने इस पूरे मामले के बाद अरबाज को शो छोड़ने का निर्देश दे दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असली सच्चाई आने वाले एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद ही सामने आएगी। सोशल मीडिया पर इस झगड़े को लेकर चर्चा तेज हो गई है और दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर इस विवाद का नतीजा क्या होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
