पुलिस टीम पर फेंके ईंट-पत्थर, सड़क पर लगाया जाम… प्रतापगढ़ में 23 लोग गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सड़क जाम करने के आरोप में 23 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।

Feb 2, 2026 - 19:05
Feb 2, 2026 - 19:34
 0  138
पुलिस टीम पर फेंके ईंट-पत्थर, सड़क पर लगाया जाम… प्रतापगढ़ में 23 लोग गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सड़क जाम करने के आरोप में 23 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 14 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों को मानिकपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 23 डंडे, दो लोहे की सरिया और एक सरकारी मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की संदिग्ध मौत
यह मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमऊ गांव का है। यहां सूरज श्रीवास्तव नामक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधानपति समेत तीन लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम की कोशिश
हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने लगे। पुलिस जब मौके पर पहुंची और जाम हटाने की कोशिश की, तो हालात अचानक बिगड़ गए। आरोप है कि गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई।

महिला सिपाही से छीना गया सरकारी मोबाइल
हमले के दौरान एक महिला सिपाही का सरकारी मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

25 नामजद और 30 अज्ञात पर मुकदमा
काफी मशक्कत के बाद देर शाम पुलिस ने सूरज श्रीवास्तव के शव का अंतिम संस्कार करवाया। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसी क्रम में 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Amir Rayeen आमिर राईन ने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत साल 2018 में यूपी न्यूज़ से किया, इसके आलावा वह ईटीवी भारत,MITWA TV,Saffronfactor, एशियन न्यूज़,में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. आमिर राईन ने पोस्टग्रेजुएट के साथ ही एलएलबी की भी डिग्री हासिल की है, मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले आमिर वर्तमान में UP News Network में बतौर सीनियर रिपोर्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.