वैलेंटाइन डे स्पेशल: प्यार के साथ रखें दिल का ख्याल, जानें हार्ट हेल्थ के आसान और जरूरी टिप्स
वैलेंटाइन डे पर, विशेषज्ञ इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि खुशी, सकारात्मक सोच, उचित आहार, व्यायाम और तनाव नियंत्रण हृदय को स्वस्थ और मजबूत रखने में कैसे मदद करते हैं।
वैलेंटाइन डे को अक्सर प्यार और गुलाब देने के दिन के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह दिन हमारे दिल की असली सेहत को समझने का भी मौका देता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब हम खुश होते हैं तो शरीर में ऑक्सिटोसिन, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे हॉर्मोन बढ़ जाते हैं। ये हॉर्मोन ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, हार्ट रेट को संतुलित रखते हैं और दिल की बीमारी का खतरा करीब 22 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। वहीं तनाव कम होने पर कॉर्टिसोल घटता है, ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं, सूजन कम होती है और दिल को खुद को रिपेयर करने का समय मिलता है।
पॉजिटिव सोच और अच्छी आदतें बनाएं दिल को मजबूत
डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग सकारात्मक सोच रखते हैं, अच्छी नींद लेते हैं और नियमित व्यायाम करते हैं, उनका दिल ज्यादा मजबूत रहता है। इस वैलेंटाइन डे सिर्फ “आई लव यू” कहने के बजाय अपने दिल से भी वादा करें कि उसका ख्याल रखेंगे। इसके लिए समय पर भोजन करें, रोज कम से कम 30 मिनट टहलें, 7 से 8 घंटे की नींद लें, तनाव कम रखें और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं। क्योंकि प्यार तब तक है, जब तक दिल धड़कता है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें
दिल की सेहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। सुबह जल्दी उठें, योग करें और तला-भुना खाना कम खाएं। दिन में करीब 4 लीटर पानी पिएं। हमेशा ताजा और गर्म भोजन करें, भूख से थोड़ा कम खाएं और खाने में भरपूर सलाद व मौसमी फल शामिल करें। दही और छाछ भी लाभदायक हैं। ज्यादा चीनी, नमक, चावल, रिफाइंड और मैदे से बचें। धूप में कुछ समय बैठना, पार्क में टहलना, अपनी हॉबी पूरी करना, सिर की मसाज, योग और मेडिटेशन भी दिल के लिए अच्छे हैं।
मोटापे, बीपी और कोलेस्ट्रॉल पर रखें नियंत्रण
दिल को स्वस्थ रखने के लिए मोटापे से बचना जरूरी है। सुबह खाली पेट नींबू पानी लें, लौकी का सूप या जूस लें और सलाद ज्यादा खाएं। अनाज और चावल कम करें और खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं। बीपी संतुलित रखने के लिए नमक कम करें, योग-प्राणायाम करें, वजन घटाएं, शराब कम करें और धूम्रपान से दूर रहें। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अलसी के बीज, ओट्स, संतरे का जूस, बादाम और पिस्ता का सेवन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
