Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस
टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी को भारत में 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट और डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है।
चीनी ब्रांड Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्टाइलिश लुक और यूनीक कैमरा डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने इसे पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Pova Curve के अपग्रेड के तौर पर पेश किया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दमदार फीचर्स के कारण यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में खास विकल्प माना जा रहा है।
कीमत, वेरिएंट और सेल की जानकारी
यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है—8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा। फोन को Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple जैसे तीन रंगों में खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर आयोजित होगी। कंपनी खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रही है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर की ताकत
फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर आधारित HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे हल्की पानी की छींटों से सुरक्षा मिलती है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
