SBI CBO भर्ती 2026: 2050 पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 के तहत 2050 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन विवरण और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि की जानकारी प्राप्त करें।

Feb 13, 2026 - 10:36
 0
SBI CBO भर्ती 2026: 2050 पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और पहले से बैंक में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से CBO यानी सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत 2050 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 18 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 फरवरी 2026 कर दिया गया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। यह मौका खासतौर पर उन बैंक कर्मचारियों के लिए अहम माना जा रहा है, जो अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं। उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का बैंकिंग अनुभव होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चार चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले 170 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट शामिल रहेगा। ऑब्जेक्टिव परीक्षा में बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच होगी। स्क्रीनिंग में सफल अभ्यर्थियों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे भाषा परीक्षा भी देनी होगी।

वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-वन के तहत की जाएगी। शुरुआती वेतन 48,480 रुपये होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, पेट्रोल भत्ता और मेडिकल सुविधा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।