15 फरवरी को दो बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप और वुमेंस एशिया कप में महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 और महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में दो बार आमने-सामने होंगे। मैच का समय और अन्य विवरण देखें।
15 फरवरी का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास और रोमांच से भरा रहने वाला है। इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। यानी फैंस को डबल रोमांच देखने को मिलेगा। एक मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा, जबकि दूसरा मैच वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में खेला जाएगा। पुरुष और महिला, दोनों स्तर पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों की पूरी जानकारी और समय।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाई वोल्टेज मैच
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो केआर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं और अपने पहले दोनों मुकाबले जीत चुकी हैं। भारत ने अपने शुरुआती मैचों में यूएसए और नामीबिया को हराया है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
दोपहर में होगा महिला टीमों का मुकाबला
इसी दिन दोपहर में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें भी आमने-सामने होंगी। यह मैच ACC द्वारा आयोजित वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में खेला जाएगा। इसमें इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें भिड़ेंगी। यह मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के तेरदथाई क्रिकेट मैदान में दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इंडिया ए ने अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे हार मिली थी। अब टीम पाकिस्तान को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
8 टीमों के बीच हो रहा है टूर्नामेंट
वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें इंडिया ए, पाकिस्तान ए, बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, यूएई, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4 टीमें हैं। ग्रुप ए में इंडिया ए, पाकिस्तान ए, यूएई और नेपाल को रखा गया है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 15 फरवरी का दिन क्रिकेट फैंस के लिए यादगार साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
