अमेठी में तेज रफ्तार डंफर का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत
अमेठी में महाराजगंज-काकवा रोड पर बियासिया के पास सुबह की सैर कर रहे दो लोगों को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। महराजगंज से ककवा रोड पर बियसिया के पास सुबह टहलने निकले दो लोगों को तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों लोग सड़क किनारे जा गिरे और काफी देर तक तड़पते रहे। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर किया गया।
इलाज के दौरान एक की मौत
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कमलेश सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी नरैनी महाराजपुर को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कमलेश सिंह बाजार में खाट और ड्रम की छोटी दुकान चलाते थे। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंफर ने उन्हें और उनके साथ चल रहे रमाशंकर तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरे घायल की हालत नाजुक
रमाशंकर तिवारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएचसी अमेठी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
गांव में पसरा मातम, चालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन अस्पताल पहुंच गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डंफर चालक फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
