नोएडा में वैलेंटाइन डे पर कार के अंदर युवक ने युवती को गोली मारी, फिर खुद को भी किया शूट

वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर-39 में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर कार के अंदर खुद को गोली मार ली। पुलिस जांच जारी है।

Feb 14, 2026 - 15:13
 0
नोएडा में वैलेंटाइन डे पर कार के अंदर युवक ने युवती को गोली मारी, फिर खुद को भी किया शूट

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-107 रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। जांच के दौरान युवक के हाथ में पिस्टल मिली, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने युवती को गोली मारने के बाद खुदकुशी की। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है।

युवक दिल्ली का, युवती नोएडा की रहने वाली
बताया जा रहा है कि मृतक युवक दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था। वहीं मृतका नोएडा के सेक्टर-47 की निवासी बताई जा रही है। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
थाना सेक्टर-39 की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों के बीच क्या संबंध था, कार कहां से आई और घटना से पहले क्या हुआ था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गोली चलने की परिस्थितियों और मौत के समय की सही जानकारी मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।