मणिपुर में हालात बेकाबू… आगजनी और गोलीबारी के बाद सरकार ने 5 दिन के लिए इंटरनेट किया बंद

मणिपुर के उखरुल जिले में तंगखुल नागा सदस्य पर कथित हमले के बाद हिंसा भड़क उठी। घरों में आगजनी हुई, गोलीबारी की खबरें आईं और पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया।

Feb 10, 2026 - 14:49
 0
मणिपुर में हालात बेकाबू… आगजनी और गोलीबारी के बाद सरकार ने 5 दिन के लिए इंटरनेट किया बंद

मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। तांगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर कथित हमले के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। मंगलवार सुबह जिले के लिटान सारेइखोंग इलाके में खाली पड़े कई मकानों में आग लगा दी गई और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। बढ़ते तनाव को देखते हुए मणिपुर सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए उखरुल जिले में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

गोलीबारी और आगजनी से फैला तनाव
पुलिस के अनुसार, लिटान सारेइखोंग इलाके में सशस्त्र लोगों ने खाली पड़े कुछ मकानों को निशाना बनाया और अंधाधुंध गोलीबारी की। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब एक दिन पहले दो तांगखुल नगा संगठनों ने उखरुल और कामजोंग जिलों में कुकी समुदाय की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और सुरक्षा बल लगातार इलाके में गश्त कर रहे हैं।

इंटरनेट सेवाएं निलंबित, सरकार का आदेश
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर सरकार ने उखरुल जिले के राजस्व क्षेत्र में ब्रॉडबैंड, वीपीएन और वी-सैट से चलने वाली इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला अफवाहों को फैलने से रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।

ग्रामीणों का पलायन, सुरक्षा पर सवाल
हिंसा के बाद स्थानीय लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सैकड़ों कुकी और तांगखुल नगा ग्रामीण पिछले दो दिनों से पलायन कर रहे हैं। कई लोगों ने कुकी बहुल कांगपोकपी जिले के मोटबुंग और सैकुल इलाकों में शरण ली है। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहाड़ी इलाके से उठता घना धुआं साफ देखा जा सकता है।

अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
मणिपुर के मंत्री गोविंदास कोंथौजाम ने बताया कि अब तक कम से कम 21 मकान जलाए जा चुके हैं। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आवाजाही पर प्रतिबंध की घोषणा
तांगखुल नगा संगठनों कथो लोंग और कथो कातम्नाओ लोंग ने उखरुल और उससे सटे कामजोंग जिले में कुकी समुदाय की आवाजाही पर रोक लगाने की घोषणा की है। इसी फैसले के बाद हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।