चांदी 4 लाख के पार, सोना भी आउट ऑफ कंट्रोल, जानिए इस उछाल की 3 बड़ी वजहें

सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कमजोर डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता के कारण चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई और सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बनाए।

Jan 29, 2026 - 13:44
 0
चांदी 4 लाख के पार, सोना भी आउट ऑफ कंट्रोल, जानिए इस उछाल की 3 बड़ी वजहें

Silver Price: सोना और चांदी, दोनों ही कीमती धातुओं ने महंगाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। बाजार में ऐसी तेजी देखने को मिल रही है कि पुराने सभी आंकड़े एक झटके में टूट गए हैं। चांदी ने इतिहास रचते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि सोना भी अब आम खरीदार की पहुंच से तेजी से बाहर होता जा रहा है। इस ऐतिहासिक उछाल ने निवेशकों से लेकर आम लोगों तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह तेजी कहां जाकर थमेगी और आगे कीमतों का रुख क्या रहेगा।

24 घंटे में बदल गया पूरा बाजार का माहौल
चांदी की कीमतों में आई तेजी ने बाजार के जानकारों को भी हैरान कर दिया है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव बढ़कर 4,07,456 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी ने अपनी अब तक की सबसे ऊंची कीमत दर्ज कराई है। खास बात यह है कि 4 लाख रुपये के स्तर तक पहुंचने के लिए चांदी को सिर्फ 15 हजार रुपये की बढ़त चाहिए थी, जिसे उसने महज 24 घंटे में हासिल कर लिया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को चांदी की कीमत में करीब 40,500 रुपये की जोरदार तेजी आई थी। इसके अगले ही दिन बुधवार को भाव में 15,000 रुपये की और बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोने की चमक भी बढ़ा रही है मुश्किलें
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना करीब 5,000 रुपये की बढ़त के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण शादी-विवाह और त्योहारों के लिए सोना खरीदना आम लोगों के लिए और मुश्किल होता जा रहा है।

आखिर क्यों बेकाबू हो रही हैं कीमतें
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में इस तेज उछाल के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से निवेशकों का रुझान करेंसी से हटकर सोने-चांदी की ओर बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कमजोर डॉलर के पक्ष में दिए गए संकेतों का भी असर बाजार पर पड़ा है। इसके अलावा दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और व्यापारिक अनिश्चितता के कारण लोग सुरक्षित निवेश की तलाश में कीमती धातुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। ब्याज दरों को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में दरों में कटौती की संभावना ने सोने और चांदी की मांग को और मजबूत कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।