जनवरी 2026 में 7-सीटर कारों की जोरदार बिक्री, मारुति अर्टिगा नंबर-1, महिंद्रा की गाड़ियों का दबदबा

मारुति एर्टिगा ने जनवरी 2026 में 7-सीटर सेगमेंट की बिक्री में शीर्ष स्थान हासिल किया। महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो, XUV 7XO और टोयोटा इनोवा ने भी दमदार प्रदर्शन किया।

Feb 14, 2026 - 12:15
 0
जनवरी 2026 में 7-सीटर कारों की जोरदार बिक्री, मारुति अर्टिगा नंबर-1, महिंद्रा की गाड़ियों का दबदबा

साल 2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी सकारात्मक रही है। खासकर 7-सीटर (3-रो) कारों की मांग में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी 2026 में कई बड़ी गाड़ियों ने पिछले साल जनवरी 2025 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर गाड़ियों में मारुति, महिंद्रा, टोयोटा, किआ, रेनॉल्ट और टाटा की गाड़ियां शामिल रहीं। बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि ग्राहकों का रुझान फैमिली कारों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

टॉप-5 में महिंद्रा और मारुति का दबदबा
Maruti Ertiga जनवरी 2026 में 17,892 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले नंबर पर रही। यह पिछले साल से 26% ज्यादा है।
दूसरे स्थान पर Mahindra Scorpio रही, जिसकी 15,542 यूनिट्स बिकीं। इसमें 1% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी जल्द ही Scorpio-N का अपडेटेड मॉडल भी ला सकती है।
तीसरे नंबर पर Mahindra Bolero रही। इसकी बिक्री 36% बढ़कर 11,841 यूनिट्स हो गई।
चौथे स्थान पर नई Mahindra XUV 7XO रही, जिसकी 10,133 यूनिट्स बिकीं।
पांचवें नंबर पर Toyota Innova (क्रिस्टा और हाईक्रॉस) रही। इसकी 9,455 यूनिट्स बिकीं, हालांकि 3% की हल्की गिरावट दर्ज हुई।

बाकी गाड़ियों का प्रदर्शन
Kia Carens 5,633 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर रही और इसमें 2% की बढ़त हुई।
Maruti XL6 3,820 यूनिट्स के साथ सातवें नंबर पर रही, लेकिन 13% की गिरावट आई।
Toyota Fortuner की 3,046 यूनिट्स बिकीं और 3% की कमी दर्ज की गई।
Renault Triber ने 72% की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी के साथ 2,509 यूनिट्स बेचीं और नौवें स्थान पर रही।
Tata Safari ने 53% की ग्रोथ के साथ 2,375 यूनिट्स की बिक्री की। इसके नए पेट्रोल वर्जन से ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।