असम में ब्रह्मपुत्र के नीचे देश की पहली अंडरवाटर रोड-रेल टनल को मंजूरी, नोएडा मेट्रो विस्तार और रेलवे प्रोजेक्ट्स पर भी बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे सड़क-रेल सुरंग के साथ-साथ नोएडा मेट्रो विस्तार और रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

Feb 14, 2026 - 14:48
 0
असम में ब्रह्मपुत्र के नीचे देश की पहली अंडरवाटर रोड-रेल टनल को मंजूरी, नोएडा मेट्रो विस्तार और रेलवे प्रोजेक्ट्स पर भी बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली अंडरवाटर रोड-रेल टनल बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में कुल 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के फैसले किए गए। इस टनल को ट्विन ट्यूब टीबीएम टनल नाम दिया गया है, जिसमें एक सुरंग रेल के लिए और दूसरी सड़क के लिए होगी। इसकी कुल लंबाई 33.7 किलोमीटर होगी और लागत 18,662.02 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गोहपुर-नुमालीगढ़ के बीच घटेगा सफर
यह टनल असम के गोहपुर और नुमालीगढ़ कॉरिडोर के बीच बनेगी। अभी दोनों स्थानों के बीच 240 किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग 6 घंटे लगते हैं। टनल बनने के बाद यह दूरी केवल आधे घंटे में तय की जा सकेगी। यह चार लेन की एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी होगी। इससे असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों को फायदा मिलेगा। साथ ही माल ढुलाई आसान होगी और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी।

नोएडा मेट्रो विस्तार को भी मंजूरी
कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो के विस्तार को भी मंजूरी दी है। नोएडा सेक्टर 142 से बोटेनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबा नया सेक्शन बनेगा, जिसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क 61.62 किलोमीटर हो जाएगा। बोटेनिकल गार्डन पर यह दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मेजेंटा लाइन से जुड़ेगा। इस परियोजना पर 2,254 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रेलवे और स्टार्टअप के लिए बड़े फैसले
कैबिनेट ने तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है, जिनकी लागत 18,509 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को कवर करेंगी और 2030-31 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा अर्बन चैलेंज फंड और स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को भी मंजूरी मिली है। स्टार्टअप फंड के लिए 10,000 करोड़ रुपये का कॉर्पस तय किया गया है, जिससे वेंचर कैपिटल को बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।