एक मैच में 2 सुपर ओवर… आखिरी गेंद पर टूटा अफगानिस्तान का सपना, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच दो सुपर ओवर में रोमांचक मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका ने आखिरी गेंदें पर दर्ज की जीत।

Feb 11, 2026 - 14:52
 0
एक मैच में 2 सुपर ओवर… आखिरी गेंद पर टूटा अफगानिस्तान का सपना, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी

T20 World Cup 2026: 11 फरवरी 2026 को खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल हो गया। इस मैच में ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसे फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले में दो-दो सुपर ओवर हुए। कभी अफगानिस्तान जीत के करीब पहुंचता दिखा तो कभी साउथ अफ्रीका ने जोरदार वापसी की। आखिरी गेंद तक मैच का नतीजा तय नहीं हो सका। छक्के, विकेट, फ्री हिट और रन आउट जैसे हर मोड़ ने मुकाबले को बेहद थ्रिलिंग बना दिया। अंत में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की और अफगान खिलाड़ियों के हिस्से मायूसी आई।

टाई मैच के बाद पहला सुपर ओवर
ग्रुप डी के इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम शानदार खेल दिखाते हुए लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गई। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को 13 रन चाहिए थे। अंतिम दो गेंदों पर तीन रन की जरूरत थी, लेकिन फजल फारूखी फ्री हिट पर रन आउट हो गए। इसी के साथ टीम ऑलआउट हो गई और स्कोर बराबर हो गया। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर कराया गया।

दूसरे सुपर ओवर में टूटी उम्मीद
पहले सुपर ओवर के बाद भी मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके कारण दूसरा सुपर ओवर खेला गया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन का लक्ष्य मिला। साउथ अफ्रीका की ओर से स्पिनर केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे थे। शुरुआती दो गेंदों में बिना रन बने एक विकेट गिर गया। हालांकि रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के लगाकर उम्मीद जगा दी। आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे, लेकिन महाराज ने गुरबाज को आउट कर साउथ अफ्रीका की जीत पक्की कर दी साथ ही यह मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे यादगार और रोमांचक मैच बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।