iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने बताए दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 15R 24 फरवरी को भारत में लॉन्च हो रहा है, जिसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 7600mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 और IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।

Feb 11, 2026 - 12:02
 0
iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने बताए दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आईकू (iQOO) का नया स्मार्टफोन iQOO 15R इस महीने भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने 27 जनवरी को इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया था। यह फोन 24 फरवरी को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा कर दी है। हाल ही में फोन के डिस्प्ले, कनेक्टिविटी ऑप्शन और IP सेफ्टी रेटिंग से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आई हैं। iQOO 15R में चौकोर मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।

शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, iQOO 15R में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 144Hz तक की रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन अमेजन पर डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर 3nm स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देगा।

बैटरी, कैमरा और सॉफ्टवेयर की खासियतें
iQOO 15R में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में यह फोन 3.1 घंटे गेमिंग, 7.1 घंटे सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 16.3 घंटे वीडियो प्लेबैक और 2.4 घंटे 4K वीडियो दिखा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजिनOS 6 के साथ आएगा।

कूलिंग सिस्टम, सुरक्षा और कनेक्टिविटी फीचर्स
फोन में 6.5K आईसकोर वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो दावा करता है कि 10 मिनट में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग होगी। सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक 3डी फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। कंपनी चार साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इंफ्रारेड ब्लास्टर सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 35,00,000 से ज्यादा पॉइंट हासिल किए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।