Xiaomi 18 सीरीज में मिल सकता है दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर, 200MP के दो कैमरे भी संभव

Xiaomi की 18 सीरीज़ Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट और डुअल 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हो सकती है। संभावित फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी जानें।

Feb 12, 2026 - 13:07
 0
Xiaomi 18 सीरीज में मिल सकता है दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर, 200MP के दो कैमरे भी संभव

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप फोन की तैयारी में जुटी है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी अपकमिंग Xiaomi 18 सीरीज को दुनिया के सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि क्वालकॉम ने अभी तक इस प्रोसेसर को आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह चिप 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जो पिछले Snapdragon 8 Elite Gen 5 के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक तेज हो सकती है।

सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का दावा
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर आई जानकारी के अनुसार, इस फोन में अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि Xiaomi 18 सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 6 की बजाय Gen 6 Pro वर्जन इस्तेमाल किया जाएगा। क्वालकॉम अपनी यह नई चिपसेट सीरीज इस साल पेश कर सकती है। यह सीरीज 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करेगी, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगी।

कीमत में हो सकता है इजाफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक Qualcomm अपने इस प्रीमियम चिपसेट को महंगी कीमत पर लॉन्च कर सकती है। ऐसे में Xiaomi 18 सीरीज की कीमत Xiaomi 17 सीरीज से ज्यादा हो सकती है। बताया जा रहा है कि Xiaomi ने पहले ही इस चिपसेट को रिजर्व कर लिया है, ताकि लॉन्च के समय शिपमेंट में देरी न हो। क्वालकॉम सितंबर में इस चिपसेट को पेश कर सकती है और Xiaomi भी फेस्टिव सीजन से पहले अपनी नई सीरीज लॉन्च कर सकती है।

चार मॉडल और 200MP कैमरा सेटअप
Xiaomi 17 सीरीज की तरह Xiaomi 18 सीरीज में भी स्टैंडर्ड मॉडल, Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max और Xiaomi 18 Ultra जैसे चार मॉडल आ सकते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल को छोड़कर बाकी सभी में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा Xiaomi 18 Pro सीरीज में 200MP के दो कैमरे मिलने की संभावना है। कंपनी इस समय 200MP के ड्यूल कैमरा सेटअप की टेस्टिंग कर रही है। इसमें 200MP का मेन कैमरा और टेलीफोटो या पेरीस्कोप कैमरा हो सकता है। फोन में 6.3 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। हाल ही में Oppo ने भी 200MP के दो कैमरों वाला फोन लॉन्च किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।