भारत में बच्चों की घटती लंबाई चिंता का विषय, जानिए कारण और उपाय
जानिए भारत में बच्चों की लंबाई क्यों घट रही है, वैश्विक स्तर पर लंबाई की तुलना, और प्राकृतिक रूप से विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी योग और आहार संबंधी सुझाव।
दुनिया के अलग-अलग देशों में लोगों की औसत लंबाई अलग होती है। आंकड़ों के अनुसार नीदरलैंड्स के लोग दुनिया में सबसे लंबे माने जाते हैं, जहां औसत लंबाई 6 फीट से ज्यादा है। मॉन्टेनेग्रो, एस्टोनिया और आइसलैंड भी लंबे लोगों के लिए जाने जाते हैं। वहीं भारत इस मामले में काफी पीछे है। हमारे देश में पुरुषों की औसत लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच और महिलाओं की लगभग 5 फीट है। सबसे चिंता की बात यह है कि देश में हर तीसरा बच्चा स्टंटेड है, यानी उसकी लंबाई उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ पा रही है। यह आने वाले भारत की सेहत से जुड़ा बड़ा सवाल है।
योग से मिल सकता है ग्रोथ में सहारा
विशेषज्ञों का मानना है कि लंबाई बढ़ाने में योग मददगार हो सकता है। योग शरीर के लिए एक तरह का ग्रोथ पैकेज है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर के कई हिस्सों में खिंचाव आता है। आगे झुकने से हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच होती है, पीछे झुकने से रीढ़ की हड्डी खुलती है और शरीर ऊपर उठाने पर ग्रोथ हार्मोन सक्रिय होते हैं। रिसर्च बताती है कि 60 से 80 प्रतिशत लंबाई जेनेटिक होती है, जबकि 20 से 40 प्रतिशत खानपान और जीवनशैली पर निर्भर करती है। यानी मेहनत और सही आदतें भी अहम भूमिका निभाती हैं।
भारत में क्यों घट रही है बच्चों की लंबाई
विशेषज्ञों के अनुसार बचपन में प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी बड़ी वजह है। बच्चों का खेल-कूद से दूर होना और बढ़ता स्क्रीन टाइम भी असर डाल रहा है। 8 से 18 साल की उम्र ग्रोथ के लिए गोल्डन पीरियड मानी जाती है। इसी समय शरीर की ग्रोथ प्लेट्स खुली रहती हैं। अगर इस दौरान सही पोषण, धूप, नींद और व्यायाम नहीं मिले तो बाद में लंबाई बढ़ाना मुश्किल हो जाता है।
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के उपाय
योग गुरु स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चों को रोज एक्सरसाइज करानी चाहिए ताकि ग्रोथ हार्मोन सक्रिय रहें। व्यायाम से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, मांसपेशियां खिंचती हैं और पॉश्चर सुधरता है। बच्चों को घर का बना खाना, फल और सब्जियां ज्यादा दें। जंक फूड से बचाएं और स्क्रीन टाइम कम करें। सुबह जल्दी उठने और समय पर सोने की आदत डालें। रोज कम से कम 30 मिनट वर्कआउट जरूरी है। साथ ही दूध, शतावर, केले का शेक और खजूर-अंजीर का शेक देना भी फायदेमंद माना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
