1500 करोड़ की इंटरनेशनल ठगी का मास्टरमाइंड: रवींद्रनाथ सोनी की 19 करोड़ की 14 संपत्तियां होंगी कुर्क

दिल्ली के रहने वाले आरोपी रविंद्रनाथ सोनी ने निवेश के नाम पर 700 से अधिक लोगों से 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। एसआईटी 19 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियों को जब्त करेगी।

Feb 14, 2026 - 10:03
 0
1500 करोड़ की इंटरनेशनल ठगी का मास्टरमाइंड: रवींद्रनाथ सोनी की 19 करोड़ की 14 संपत्तियां होंगी कुर्क

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एक नाम लगातार सुर्खियों में है, रवींद्रनाथ सोनी। मालवीय नगर, नई दिल्ली का रहने वाला यह व्यक्ति खुद को बड़ा निवेशक और इंटरनेशनल बिजनेस आइकन बताकर लोगों को जाल में फंसाता था। बताया जा रहा है कि इसका ठगी का नेटवर्क देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैला हुआ था। ब्लू चिप कंपनियों में निवेश के नाम पर इसने 700 से ज्यादा लोगों से करीब 1500 करोड़ रुपये की ठगी की। अब पुलिस जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और इस महाठग पर शिकंजा कसता जा रहा है।

ऐसे रचता था ठगी का जाल
जानकारी के अनुसार, सोनी विदेशी इवेंट्स में अभिनेता सोनू सूद और रेसलर द ग्रेट खली सहित कई पूर्व क्रिकेटरों का नाम लेकर खुद को हाई-प्रोफाइल निवेशक के रूप में पेश करता था। इससे लोग उस पर भरोसा कर लेते थे। जनवरी 2025 में परेड निवासी अब्दुल करीम ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दुबई में नौकरी कर रहे बेटे तलाह करीम से 2021 में 42,29,600 रुपये ठगे गए। पुलिस ने 30 नवंबर को देहरादून के नीलकंठ होम से सोनी को गिरफ्तार कर 1 दिसंबर को जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि दुबई में बनाई गई फर्जी कंपनियों का संचालन वह ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिए करता था।

करोड़ों की क्रिप्टो और विदेशी कनेक्शन
जांच के दौरान साइबर टीम को आठ डिजिटल लॉकर मिले हैं। इनमें से एक लॉकर में करीब 800 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी पाई गई है। बाकी लॉकर के पासवर्ड का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त के अनुसार, जापान और रूस की कंपनियों और लोगों ने भी करोड़ों रुपये निवेश किए हैं, लेकिन सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

19 करोड़ की 14 संपत्तियां होंगी कुर्क
एसआईटी ने पहली पत्नी श्वेता के नाम खरीदी गई 19 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियों का सत्यापन पूरा कर लिया है। ये संपत्तियां 2021 से 2025 के बीच गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में खरीदी गईं। इनमें गुरुग्राम बेगमपुर कोथला में एक करोड़ की दुकान और ऑफिस, मानेसर के खेकरी धौला में 4.70 करोड़ की चार निर्माणाधीन संपत्तियां, 51 लाख का एग्रीमेंट, सेक्टर 63ए में 1.80 और 1.60 करोड़ के फ्लैट और डीएलएफ सिटी में 1.80 करोड़ की संपत्ति शामिल हैं। जांच में दुबई, दिल्ली और गुरुग्राम में भी संपत्तियां मिली हैं। दूसरी पत्नी मोनिका के नाम देहरादून की संपत्तियों का सत्यापन जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।