रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा, फीस और आवेदन की पूरी जानकारी

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी हो गई है। 22195 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, अंतिम तिथि और पूरी जानकारी यहां देखें।

Feb 3, 2026 - 14:42
 0  2
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा, फीस और आवेदन की पूरी जानकारी

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है जो 10वीं या समकक्ष योग्यता के बाद रेलवे में स्थायी नौकरी पाना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 2 फरवरी 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

उमीदवार की आयु सीमा 
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी 18 से 33 साल तक के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्र से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आवेदन की अहम तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 फरवरी 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 रखी गई है। वहीं अगर आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 5 मार्च 2026 से खुलेगी और 14 मार्च 2026 तक चलेगी।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे की संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर ग्रुप डी भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें। अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22,195 पदों को भरा जाएगा। ये पद रेलवे के अलग-अलग विभागों में होंगे, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये देने होंगे। वहीं सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।