रणवीर सिंह को व्हॉट्सऐप पर धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा से सोसाइटी में चिंता

अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर वॉयस नोट के जरिए करोड़ों रुपये की धमकी मिली है। उनके मुंबई स्थित आवास पर सशस्त्र सुरक्षा तैनात की गई है और समाज ने चिंता जताई है।

Feb 11, 2026 - 08:59
 0
रणवीर सिंह को व्हॉट्सऐप पर धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा से सोसाइटी में चिंता

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक अनजान शख्स ने व्हॉट्सऐप वॉइस नोट के जरिए करोड़ों रुपये की मांग करते हुए धमकी दी है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है और अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रभादेवी स्थित BEAU MONDE अपार्टमेंट में रहते हैं। धमकी मिलने के बाद उनके अपार्टमेंट के बाहर सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि, इस अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था से सोसाइटी के अन्य सदस्य परेशान और चिंतित नजर आ रहे हैं। सोसाइटी कमेटी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

अपार्टमेंट में तैनात किए गए सशस्त्र गार्ड
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा वॉइस मैसेज मिलने के बाद बिल्डिंग के जिम और कॉमन एरिया में हथियारों के साथ 6 निजी गार्ड और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। अपार्टमेंट के बाहर भी आर्म्ड सिक्योरिटी लगाई गई है। इस स्थिति को देखकर सोसाइटी के लोगों में असहजता बढ़ गई है। उनका कहना है कि इस तरह की सुरक्षा तैनाती से पहले सोसाइटी से कोई अनुमति नहीं ली गई।

सोसाइटी ने पुलिस से पूछे तीन सवाल
सोसाइटी कमेटी ने स्थानीय दादर पुलिस स्टेशन को ज्ञापन देकर तीन मुख्य सवाल पूछे हैं। पहला, क्या निजी सुरक्षा गार्ड लाइसेंसी हथियार लेकर आवासीय परिसर में घूम रहे हैं? दूसरा, क्या इसके लिए दादर पुलिस स्टेशन से अनुमति ली गई है? और तीसरा, फ्लैट में तैनात पुलिस कर्मियों का पूरा विवरण क्या है, जिसमें उनका विभाग और तैनाती की प्रकृति शामिल हो। सोसाइटी का कहना है कि बिना अनुमति इस तरह की तैनाती से सदस्यों में चिंता का माहौल बन गया है।

व्हॉट्सऐप वॉइस नोट से मांगी गई रकम
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरा वॉइस नोट रणवीर सिंह के असिस्टेंट को भेजा गया था। माना जा रहा है कि अभिनेता ने अपनी सेटिंग्स में अनजान कॉलर्स को ब्लॉक किया हुआ है, इसलिए ऑडियो मैसेज के जरिए धमकी दी गई। पुलिस को आशंका है कि फिल्म जगत से जुड़े लगभग 8 से 10 अन्य लोगों को भी ऐसी धमकियां मिली हो सकती हैं, हालांकि ज्यादातर मामलों में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

पहले रोहित शेट्टी को भी मिल चुकी है धमकी
कुछ दिन पहले ही निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी। उस मामले में मुंबई पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। अब रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।