Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की कीमत लॉन्च से पहले लीक, iPhone 17 रेंज में हो सकती है एंट्री
भारत में लॉन्च से पहले Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की कीमत लीक हो गई है। प्रीमियम फीचर्स के साथ ये फोन iPhone 17 और Galaxy S26 सीरीज को टक्कर दे सकते हैं।
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इन दोनों फोन की कीमत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी कीमत iPhone 17 की प्राइस रेंज के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह सीरीज पिछले साल के आखिर में चीन में पेश की गई थी और अब इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी है।
iPhone 17 जितनी हो सकती है कीमत
भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल पर दावा किया है कि Xiaomi 17 की कीमत करीब 80,000 रुपये हो सकती है। तुलना करें तो Apple ने iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। वहीं iPhone 17 Ultra की कीमत लगभग 1,25,000 रुपये बताई जा रही है। iPhone 17 Pro सीरीज को 1,09,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में Xiaomi की नई सीरीज सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबला करेगी।
Samsung से भी होगी टक्कर
Android बाजार में यह सीरीज Samsung की अपकमिंग Galaxy S26 सीरीज को टक्कर दे सकती है। जानकारी के अनुसार यह सीरीज 25 फरवरी को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की जाएगी। पिछले साल Galaxy S25 Ultra को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। चीन में Xiaomi 17 सीरीज 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च हुई है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
भारत में Xiaomi 17 को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंग में पेश किया जा सकता है, जबकि Ultra मॉडल ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन में आ सकता है। दोनों फोन 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में मिल सकते हैं। इस सीरीज में LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 1.5K हो सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.3 इंच और Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह सीरीज Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलेगी। इसमें 7,000mAh तक की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
