मोटापा घटाने में मददगार मूंग दाल स्प्राउट्स, जानिए घर पर बनाने और खाने के तीन आसान तरीके
घर पर मूंग दाल के अंकुर तैयार करने के आसान तरीके सीखें और वजन घटाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन्हें खाने के तीन स्वस्थ तरीके जानें।
आजकल बढ़ते मोटापे और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग हेल्दी खानपान की ओर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है। खासतौर पर साबुत मूंग दाल से बने स्प्राउट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। मूंग दाल स्प्राउट्स घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। सही तरीके से तैयार किए गए स्प्राउट्स स्वादिष्ट भी होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी।
घर पर ऐसे तैयार करें मूंग दाल स्प्राउट्स
मूंग दाल स्प्राउट्स बनाने के लिए सबसे पहले साबुत मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह दाल का सारा पानी निकाल दें। अब दाल को सूती या मलमल के कपड़े में बांध लें। इस बंधी हुई दाल को 1 से 2 दिन तक किसी गर्म जगह पर या ढककर रख दें। बीच-बीच में जांचते रहें। अगर दाल सूखी लगे तो हल्का पानी स्प्रे कर दें। करीब दो दिन में दाल में छोटे-छोटे अंकुर निकल आएंगे और स्प्राउट्स तैयार हो जाएंगे।
पहला तरीका: कच्चे स्प्राउट्स सलाद के रूप में
अंकुरित मूंग दाल को कच्चा खाना बहुत हेल्दी माना जाता है। एक मुट्ठी स्प्राउट्स लें और उसमें बारीक कटा खीरा, टमाटर, ककड़ी, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, उबले कॉर्न, चुकंदर और पनीर मिलाएं। अब इसमें चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। यह पौष्टिक सलाद नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है।
दूसरा तरीका: हल्का मीठा फ्रूट स्प्राउट्स
एक मुट्ठी स्प्राउट्स में बारीक कटे सेब, अंगूर, अनार के दाने और अपनी पसंद के दूसरे फल मिलाएं। बहुत ज्यादा मुलायम फल न डालें। इसमें चुकंदर, पनीर और खीरा भी मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि इसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च नहीं डालते। ऊपर से चाट मसाला, नमक और नींबू का रस मिलाकर खाएं।
तीसरा तरीका: हल्के तले हुए स्प्राउट्स
एक कड़ाही में 1 चम्मच बटर या सरसों का तेल गर्म करें। उसमें प्याज, हरी मिर्च और टमाटर भूनें। फिर स्प्राउट्स और नमक मिलाकर करीब 10 मिनट ढककर पकाएं। अंत में चाट मसाला और नींबू डालें। यह फ्राई स्प्राउट्स स्वाद में बहुत अच्छे लगते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
