19 साल बाद फिर दोहराया इतिहास… जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए।

Feb 13, 2026 - 14:29
 0
19 साल बाद फिर दोहराया इतिहास… जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

Zimbabwe vs Australia: 13 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले वह आमोन की टीम को भी हरा चुका है। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह जिम्बाब्वे की दूसरी जीत है। इससे पहले 2007 में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया था।

जिम्बाब्वे ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ओपनर ब्रायन बेनेट ने 7 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। तदीवानाशे मारुमानी ने 21 गेंदों पर 35 रन जोड़े। रेयान बर्ल ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही 4 विकेट गिर गए और स्कोर सिर्फ 38 रन था। जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए। बाद में मैट रेंसॉ और ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन डेथ ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मैच पलट दिया। ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

मुजरबानी और इवांस बने जीत के हीरो
तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। ब्रैड इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। वेलिंगटन मसाकाद्जा और रेयान बर्ल ने भी एक-एक विकेट लिया। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच हुए हैं और दोनों बार जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा क्रिकेट जगत के लिए काफी चौंकाने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।