सुबह खाली पेट सफेद तिल खाने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे, हड्डियां और दिल दोनों रहेंगे मजबूत
सफेद तिल कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन्हें रोजाना सुबह खाने से हड्डियों, हृदय स्वास्थ्य, पाचन क्रिया, त्वचा और बालों में सुधार हो सकता है।
आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए घरेलू और प्राकृतिक चीजों की ओर फिर से लौट रहे हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो छोटी दिखती हैं लेकिन बड़े फायदे देती हैं। इन्हीं में से एक है सफेद तिल। आयुर्वेद में सफेद तिल को खास महत्व दिया गया है। प्राचीन समय में इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता था। यह छोटा सा बीज स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है। माना जाता है कि रोज सुबह खाली पेट सफेद तिल खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
आयुर्वेद में सफेद तिल का महत्व
सफेद तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन ई और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कमजोरी, थकान, पाचन और इम्युनिटी से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञों के अनुसार तिल में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होते हैं, जो हड्डियों की घनत्व बढ़ाने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट तिल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिल सकता है।
दिल को रखे स्वस्थ
सफेद तिल में ‘सेसमिन’ और ‘सेसमोलिन’ नामक तत्व होते हैं। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माने जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और धमनियां स्वस्थ रहती हैं।
पाचन, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
तिल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। सुबह इसे खाने से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद जिंक और विटामिन ई त्वचा में कोलेजन बनाने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे पर निखार आता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को झड़ने से रोकने और समय से पहले सफेद होने से बचाने में सहायक हो सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
