प्रतापगढ़ में बड़ी वारदात: हाईकोर्ट जज समेत तीन घरों से 38 लाख की चोरी, शादी वाले घर को भी बनाया निशाना

प्रतापगढ़ के गोंडे गांव में बड़े पैमाने पर चोरी हुई, चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया, जिसमें हाईकोर्ट के जज राजीव सिंह का भी परिवार भी शामिल है, चोरों ने तकरीबन 38 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं पार कर दी।

Feb 16, 2026 - 15:06
Feb 16, 2026 - 16:59
 0
प्रतापगढ़ में बड़ी वारदात: हाईकोर्ट जज समेत तीन घरों से 38 लाख की चोरी, शादी वाले घर को भी बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात गोंडे गांव में चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बना लिया। इस वारदात में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राजीव सिंह के परिवार समेत तीन घरों से कुल 38 लाख रुपये के कीमती जेवर और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि एक ही रात में इतनी बड़ी चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
चोरों ने सबसे ज्यादा नुकसान गांव के ही रहने वाले प्रहलाद सिंह के घर में किया। उनके परिवार में 24 फरवरी को शादी समारोह होना था। शादी की तैयारियों के लिए घर में लाखों रुपये के गहने, कीमती कपड़े और नकदी रखी गई थी। चोर इन सभी सामानों को लेकर फरार हो गए। प्रहलाद सिंह के घर से करीब 11 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। खुशियों के माहौल में अचानक आई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

जज और अन्य ग्रामीण भी बने शिकार
जानकारी के अनुसार चोर सुनियोजित तरीके से घरों के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राजीव सिंह के आवास से करीब 25 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं ग्रामीण डॉ प्रदीप सिंह के घर से करीब 3 लाख रुपये की चोरी हुई। इस तरह तीनों घरों से कुल मिलाकर लगभग 38 लाख रुपये का सामान चोर ले गए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर संदिग्ध हालत में घरों में घुसते और सामान लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कई टीमें चोरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। एक ही रात में हुई इन चोरियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।