iPhone Air में C1x मॉडम फेल! लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही ‘नो नेटवर्क’ समस्या से जूझ रहे यूजर्स

Apple iPhone Air के उपयोगकर्ताओं ने C1x मॉडेम की खराबी से संबंधित नेटवर्क समस्याओं की शिकायत की है। iPhone 17 सीरीज़ के साथ लॉन्च किए गए इस डिवाइस की कीमत 1,19,900 रुपये है और यह वर्तमान में वारंटी के अंतर्गत है।

Feb 21, 2026 - 13:49
 0
iPhone Air में C1x मॉडम फेल! लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही ‘नो नेटवर्क’ समस्या से जूझ रहे यूजर्स

प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Apple के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone Air में बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई है। कंपनी ने इसे सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ पेश किया था। यह एप्पल का अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया गया था। लेकिन लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही कई यूजर्स ने इसके हार्डवेयर में दिक्कत की शिकायत की है। सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में नेटवर्क से जुड़ी समस्या आ रही है, जिससे यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

C1x मॉडम में खराबी की शिकायत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि उनके iPhone Air में “नो नेटवर्क” की समस्या आ रही है। कुछ यूजर्स का फोन पूरी तरह काम करना बंद कर चुका है। डायग्नोस्टिक टेस्ट में हार्डवेयर फॉल्ट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में इस्तेमाल किया गया नेटवर्क वाला C1x मॉडम फेल हो गया है। यूजर्स को फोन के कंपोनेंट्स चेक कराने की सलाह दी गई है।

eSIM सपोर्ट के बावजूद नेटवर्क फेल
iPhone Air में iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह कंपनी का पहला आईफोन है, जिसमें फिजिकल सिम कार्ड का सपोर्ट नहीं है। इसमें दो eSIM इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है। कई यूजर्स ने बताया कि वे दो अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर्स के eSIM इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन कोई भी काम नहीं कर रहा था। माना जा रहा है कि यह समस्या हार्डवेयर में खराबी की वजह से हो सकती है।

कंपनी की ओर से अभी कोई बयान नहीं
अब तक Apple की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। iPhone Air फिलहाल वारंटी में है और Apple Care+ प्रोग्राम के तहत कवर है। अगर किसी यूजर को इस तरह की समस्या आती है, तो वे एप्पल सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं। वारंटी में होने के कारण यह समस्या मुफ्त में ठीक हो सकती है। iPhone Air को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसमें A19 Pro Bionic चिपसेट और C1x मॉडम दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने iPhone 16e में C1 मॉडम का इस्तेमाल किया था। फोन में 48MP का रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है। यह 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।