3 मार्च 2026 को साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, भारत में सिर्फ 25 मिनट दिखेगा

वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। इसके समय, भारत में दृश्यता, अवधि और सूतक काल के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Feb 21, 2026 - 09:51
 0
3 मार्च 2026 को साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, भारत में सिर्फ 25 मिनट दिखेगा

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण इस साल का सबसे लंबे समय तक चलने वाला चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। लोगों में ग्रहण को लेकर खास उत्सुकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि भारत में यह ग्रहण कब से कब तक दिखेगा और सूतक काल कब शुरू होगा।

चंद्र ग्रहण का समय और खग्रास काल
जानकारी के अनुसार, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। ग्रहण का खग्रास काल शाम 4 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। खग्रास का अर्थ है जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है और पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान चंद्रमा का दृश्य पूरी तरह बदल जाता है।

भारत में कितनी देर दिखेगा ग्रहण
भारत में चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा। वहीं ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 47 मिनट पर होगी। इस तरह भारत में यह चंद्र ग्रहण लगभग 25 मिनट तक ही दिखाई देगा। हालांकि चंद्रोदय का समय देश के अलग-अलग शहरों में थोड़ा बदल सकता है, जिससे ग्रहण की दृश्य अवधि में भी अंतर हो सकता है। राजधानी Delhi में चंद्रोदय 6 बजकर 22 मिनट पर ही होगा।

सूतक काल कब से रहेगा प्रभावी
चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस हिसाब से 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए। भोजन बनाना और खाना भी वर्जित माना जाता है। इसके अलावा बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।