ईशान किशन की तूफानी पारी, पाकिस्तान पस्त… भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह

कोलंबो में खेले गए रोमांचक टी20 विश्व कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। ईशान किशन ने 77 रन बनाए और भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Feb 16, 2026 - 09:24
Feb 16, 2026 - 09:26
 0
ईशान किशन की तूफानी पारी, पाकिस्तान पस्त… भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह

India vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए इस ग्रुप मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई। ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए और मैच के टॉप स्कोरर रहे। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अगले दौर यानी सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह नौ मैचों में आठवीं जीत है।

शुरुआत में झटका, ईशान-तिलक ने संभाली पारी
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। पावरप्ले के दौरान ईशान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए। हालांकि अन्य बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में संघर्ष करना पड़ा। ईशान बाद में सईम की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश की, लेकिन 32 रन बनाकर वह आउट हो गए।

आखिरी ओवरों में रिंकू ने दिलाई मजबूती
रिंकू सिंह ने सिर्फ 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पारी के आखिरी ओवर में शाहीन की लगातार गेंदों पर उन्होंने चौका और छक्का लगाया, जिससे भारत का स्कोर 170 के पार पहुंच गया। हालांकि शिवम दुबे अगली ही गेंद पर रन आउट हो गए।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत, गेंदबाजों का दबदबा
175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर तक टीम ने 13 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए। हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर मेडन डालते हुए साहिबजादा फरहान को आउट कराया। जसप्रीत बुमराह ने आयूब को एलबीडब्ल्यू किया और उसी ओवर में कप्तान सलमान अली आगा भी आउट हो गए। अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया।

अंत तक नहीं टिक पाई पाकिस्तान की टीम
उस्मान ने 34 गेंदों में 34 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन वह भी अक्षर पटेल का शिकार बने। मोहम्मद नवाज कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए, जबकि शादाब भी जल्दी पवेलियन लौट गए। अंतिम पांच ओवर में पाकिस्तान को 82 रन चाहिए थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने लगातार गेंदों पर फहीम और अबरार अहमद को आउट कर मैच भारत की ओर मोड़ दिया। अंत में हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक को बोल्ड कर भारत की जीत पक्की कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।