55 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंचाएगी नमो भारत, मंच से गरजे नरेंद्र मोदी… देश की छवि बिगाड़ने में जुटी कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल का शुभारंभ किया और 12,930 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, जिससे दिल्ली-मेरठ दूरी घटकर 55 मिनट रह जाएगी।

Feb 22, 2026 - 15:07
 0
55 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंचाएगी नमो भारत, मंच से गरजे नरेंद्र मोदी… देश की छवि बिगाड़ने में जुटी कांग्रेस

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (RRTS) के विस्तारित खंड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर करीब 12,930 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 55 मिनट रह जाएगा। मेरठ दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रैपिड रेल और मेट्रो सेवा साथ-साथ चलेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और इसे पश्चिमी यूपी के लिए ऐतिहासिक कदम बताया गया।

एक ट्रैक पर मेट्रो और रैपिड रेल, यात्रा होगी आसान
प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर के अंदर यात्रा के लिए मेट्रो और ट्विन सिटी विजन के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का एक साथ शुभारंभ होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति का उदाहरण बताया। पीएम मोदी ने खुद मेट्रो में सफर किया और छात्रों व यात्रियों से बातचीत की। यात्रियों ने कहा कि उन्होंने इतने आधुनिक काम की कल्पना भी नहीं की थी। महिलाओं ने बताया कि पहले शाम के बाद इस रूट पर डर का माहौल रहता था, लेकिन अब कानून व्यवस्था और सुरक्षित यात्रा दोनों बेहतर हुए हैं।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AI समिट देश का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी और देश की छवि खराब करने की कोशिश की। पीएम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं और विकास की राजनीति के बजाय नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और 2014 के बाद देश में मेट्रो नेटवर्क तेजी से बढ़ा है।

सीएम योगी ने बताया दूरी घटने का फायदा
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी लोगों के लिए चुनौती होती थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे और नमो भारत से यह दूरी और कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नया भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री के विजन की दुनिया भी तारीफ कर रही है।

मेगा शो में जुटे बड़े नेता, छात्रों से संवाद
नमो भारत और मेट्रो शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, मनोहर लाल खट्टर समेत कई नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्रा के दौरान छात्रों और अधिकारियों से भी बातचीत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।