सोशल मीडिया से स्टार बने मंडल ब्रदर्स, पहले ही गाने से छाए, खरीदी 70 लाख की मर्सिडीज
सोशल मीडिया के मशहूर गायक किशोर और कृष मंडल ने अपने पहले गाने 'दिल लगाना मना था' से जबरदस्त सफलता हासिल की और 70 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज जीएलई खरीदी।
सोशल मीडिया ने पिछले कुछ सालों में कई छुपे हुए टैलेंट को नई पहचान दी है। इसी कड़ी में किशोर और कृष मंडल, जिन्हें लोग मंडल ब्रदर्स के नाम से जानते हैं, आज बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं। पिछले एक-दो सालों से दोनों भाई अपनी सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। उनकी सादगी भरी आवाज और आपसी नोंक-झोंक को लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस का प्यार ही उनकी असली ताकत बना। अब दोनों भाइयों ने अपने सिंगिंग करियर की आधिकारिक शुरुआत कर दी है और अपने पहले ही गाने से हर तरफ छा गए हैं।
‘दिल लगाना मना था’ बना सुपरहिट
मंडल ब्रदर्स का पहला गाना दिल लगाना माना था करीब एक महीने पहले रिलीज हुआ था। इस गाने को किशोर और उनके छोटे भाई कृष मंडल ने आवाज दी है। कृष की उम्र सिर्फ 7 साल है, लेकिन उनकी मीठी और सुरीली आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह गाना Sanam Johar और Ashi Singh पर फिल्माया गया है। यूट्यूब पर इस गाने को 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर इस पर 1 मिलियन से ज्यादा रील्स बनाई और शेयर की जा चुकी हैं। गाने में अधूरी मोहब्बत और ब्रेकअप के बाद की भावनाओं को दिखाया गया है, जो युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।
70 लाख की मर्सिडीज SUV खरीदी
पहले ही गाने की बड़ी सफलता के बाद मंडल ब्रदर्स ने करीब 70 लाख रुपये की लग्जरी SUV Mercedes-Benz GLE खरीदी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार के साथ तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कृष गाड़ी के आगे पोज देते नजर आए। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना अपने आप में खास बात है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
नई कार के साथ मंडल ब्रदर्स की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया से शुरू हुआ उनका सफर अब बड़े मंच तक पहुंच चुका है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और टैलेंट से कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
