23 फरवरी से कुंभ में बनेगा पंचग्रही योग, होलाष्टक से होली तक इन दो राशियों को रहना होगा सावधान

23 फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में गोचर पंचग्रही योग का निर्माण करेगा। कन्या और मीन राशि के जातकों को होली तक स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Feb 22, 2026 - 12:12
 0
23 फरवरी से कुंभ में बनेगा पंचग्रही योग, होलाष्टक से होली तक इन दो राशियों को रहना होगा सावधान

फरवरी महीने की 23 तारीख को मकर राशि से निकलकर मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 24 फरवरी से होलाष्टक शुरू होने से पहले ही कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण हो जाएगा। कुंभ राशि में पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं। मंगल के गोचर के साथ पांच ग्रह एक साथ आ जाएंगे, जिससे पंचग्रही योग बनेगा। ज्योतिष के अनुसार यह योग होलाष्टक से लेकर होली तक कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, खासकर सेहत और आर्थिक मामलों में। हालांकि होली के बाद शुक्र के राशि परिवर्तन से स्थिति सामान्य होने की संभावना है।

कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के छठे भाव में यह पंचग्रही योग बनेगा। छठा भाव शत्रु और रोग का माना जाता है। पांच ग्रहों का एक साथ होना मानसिक अशांति बढ़ा सकता है। शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप व्यापार में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर कदम उठाएं। बिना सलाह के किया गया निवेश नुकसान दे सकता है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। अगर नौकरी छोड़ने का विचार है तो होली के बाद ही निर्णय लें। यात्राओं के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। पेट और हृदय से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उपाय के रूप में भगवान शिव की पूजा करने की सलाह दी गई है।

मीन राशि के लिए सावधानी
मीन राशि के जातकों के लिए भी यह योग स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं माना जा रहा। फूड प्वाइजनिंग, हाई बीपी और अनिद्रा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। व्यापार में घाटा तनाव बढ़ा सकता है। बिना सोच-विचार के निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। उधार का लेन-देन करने से बचना चाहिए, वरना आर्थिक परेशानी आ सकती है। उपाय के तौर पर गाय की सेवा करना और उसे चारा खिलाना शुभ माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह समय सावधानी और धैर्य से काम लेने का है। होली के बाद स्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।