मारुति की ब्रेजा, अर्टिगा और विक्टोरिस की धुआंधार बिक्री, जनवरी 2026 में जबरदस्त ग्रोथ

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, एर्टिगा और विक्टोरिस ने जनवरी 2026 में प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि के साथ मजबूत बिक्री वृद्धि दर्ज की।

Feb 17, 2026 - 13:08
Feb 17, 2026 - 13:36
 0
मारुति की ब्रेजा, अर्टिगा और विक्टोरिस की धुआंधार बिक्री, जनवरी 2026 में जबरदस्त ग्रोथ

Maruti Suzuki की सेडान और हैचबैक कारों की बंपर बिक्री के बीच कंपनी की एसयूवी और एमपीवी भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जनवरी 2026 के बिक्री आंकड़े इस बात का साफ संकेत देते हैं। स्विफ्ट और बलेनो जैसी हैचबैक के साथ-साथ ब्रेजा और अर्टिगा जैसी गाड़ियां भी अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत स्थिति में हैं। वहीं नई मिडसाइज एसयूवी विक्टोरिस ने तो सेल्स चार्ट में खास जगह बना ली है। इन तीनों मॉडलों की बढ़ती मांग से कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है।

ब्रेजा की बिक्री में 19% की बढ़ोतरी
Maruti Suzuki Brezza की जनवरी 2026 में 17,486 यूनिट बिक्री हुई, जो पिछले साल जनवरी की 14,747 यूनिट के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है। यह सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने सेगमेंट में Tata Nexon के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 13.01 लाख रुपये तक जाती है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है और माइलेज भी अच्छा देती है।

अर्टिगा की बिक्री 26% बढ़ी
Maruti Suzuki Ertiga की जनवरी 2026 में 17,892 यूनिट बिक्री हुई, जो जनवरी 2025 की 14,248 यूनिट से 26 फीसदी ज्यादा है। अर्टिगा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों में शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये से 12.94 लाख रुपये तक है। यह भी पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में आती है और माइलेज के मामले में मजबूत मानी जाती है।

विक्टोरिस ने मचाई खलबली
नई मिडसाइज एसयूवी Maruti Suzuki Victoris की जनवरी में 15,240 यूनिट बिक्री हुई, जो मासिक आधार पर डबल से भी ज्यादा बताई जा रही है। इस मॉडल ने मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचा दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये तक जाती है। विक्टोरिस पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड विकल्पों में उपलब्ध है और इसे बेहतरीन माइलेज एसयूवी माना जा रहा है। जनवरी 2026 के आंकड़े बताते हैं कि मारुति की इन तीनों गाड़ियों की बाजार में जबरदस्त मांग है और कंपनी एसयूवी-एमपीवी सेगमेंट में लगातार मजबूत होती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।