हाई ब्लड प्रेशर से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, दिल रहेगा मजबूत
उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने के लिए अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, चुकंदर और लहसुन शामिल करें।
आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार हाई बीपी रहने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि सही खानपान और संतुलित डाइट अपनाकर ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स को रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने से दिल को मजबूत बनाया जा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां हैं फायदेमंद
पुराने समय से ही हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता रहा है। पालक, पत्ता गोभी और मेथी जैसी सब्जियां ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती हैं। इन सब्जियों में पोटैशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व शरीर में सोडियम के असर को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करने से दिल की सेहत बेहतर बनी रह सकती है।
फलों और बीजों से भी मिलेगा लाभ
ग्रीन वेजिटेबल्स के अलावा कुछ फल भी हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा रहता है, तो केला, संतरा और कीवी जैसे फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। तरबूज और पपीता भी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके साथ ही कद्दू के बीज, अलसी के बीज, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और बीज भी दिल को मजबूत बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।
चुकंदर और लहसुन का असर
ब्लड प्रेशर को काबू में रखने के लिए चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स और नाइट्रिक ऑक्साइड बीपी को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना 2-3 कच्ची या हल्की पकी हुई लहसुन की कलियां खाने से हाई बीपी के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करना आसान हो सकता है। संतुलित डाइट और नियमित जांच से हाई ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण पाया जा सकता है और दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
