पोते की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हुई दादी… कुछ घंटों में ही तोड़ दिया दम, घर में एक साथ उठीं दो अर्थियां

गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में 4 साल के बच्चे की मौत का सदमा उसकी दादी सहन नहीं कर पाईं और अंतिम संस्कार से पहले ही उनकी भी मौत हो गई, गांव में शोक की लहर।

Feb 22, 2026 - 10:38
 0
पोते की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हुई दादी… कुछ घंटों में ही तोड़ दिया दम, घर में एक साथ उठीं दो अर्थियां

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सैदपुर इलाके के एक गांव में 4 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही बच्चे की मौत की खबर उसकी दादी को मिली, वह बेहोश हो गईं। परिवार के लोग अभी बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि दादी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बाद में परिजनों ने दादी और पोते की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इलाज के दौरान अचानक हुई मासूम की मौत
यह घटना सैदपुर तहसील क्षेत्र के ऊचौरी गांव की है। गांव निवासी सर्वेश वर्मा का 4 साल का इकलौता बेटा हर्ष कई दिनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज कराया जा रहा था। बुधवार को परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। इसके बाद खून की जांच के लिए ले जाया गया, लेकिन जांच की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि अचानक हर्ष गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी रोने-बिलखने लगे।

अंतिम संस्कार से पहले दादी ने भी तोड़ा दम
हर्ष की मौत की खबर मिलते ही उसकी 55 वर्षीय दादी उमा देवी, जो सीताराम वर्मा की पत्नी थीं, गहरे सदमे में आ गईं। बताया जा रहा है कि वह अपने इकलौते पोते से बहुत प्यार करती थीं। पोते के अंतिम संस्कार से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो असामयिक मौतों से परिवार पूरी तरह टूट गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, गांव में चर्चा का विषय बनी घटना
परिजनों ने दादी और पोते दोनों के शव को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट ले जाया। दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसे देखकर गांव के लोग भावुक हो गए। उमा देवी अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोते के गम में दादी के प्राण त्यागने की यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।