लॉरेंस गैंग की लेडी डॉन मैडम जहर गिरफ्तार… ब्यूटी पार्लर निकला क्राइम का अड्डा, बॉयफ्रेंड संग चलाती थी ड्रग्स-हथियार रैकेट

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की प्रमुख सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ ​​नेहा, जिसे मैडम जेहर के नाम से जाना जाता है, को गिरफ्तार किया है। ब्यूटी पार्लर का इस्तेमाल ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति के लिए किया जाता था, जिसका संबंध सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सहित कई बड़े अपराधों से है।

Feb 19, 2026 - 10:08
 0
लॉरेंस गैंग की लेडी डॉन मैडम जहर गिरफ्तार… ब्यूटी पार्लर निकला क्राइम का अड्डा, बॉयफ्रेंड संग चलाती थी ड्रग्स-हथियार रैकेट

दिल्ली में अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों की दुनिया से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग में उसे मैडम जहर के नाम से जाना जाता था। जांच में पता चला है कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन असल में वह गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई संभाल रही थी। पुलिस ने उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास ड्रग्स के साथ पकड़ा। इस गिरफ्तारी को गैंग के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में अपराध का नेटवर्क
जांच में सामने आया कि नेहा का ब्यूटी पार्लर सिर्फ दिखावा था। इसके पीछे वह हाशिम बाबा गैंग और बिश्नोई गैंग के लिए ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई का काम करती थी। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए कई राज्यों में अपराधियों तक अवैध सामान पहुंचाया जा रहा था।

बॉबी कबूतर से कनेक्शन और मूसेवाला केस की कड़ी
नेहा, गैंग के मुख्य गनमैन और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है और दोनों पिछले सात साल से जुड़े हुए थे। बॉबी वही अपराधी है जिसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी और हत्यारों को उनकी मूवमेंट की जानकारी दी थी। उसका नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट सलीम पिस्टल तक फैला था, जहां से हथियारों की खेप आती थी। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल मूसेवाला हत्याकांड, अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग, दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस और सीलमपुर डबल मर्डर जैसी वारदातों में हुआ।

गैंग में बढ़ रहा लेडी डॉन का ट्रेंड
पुलिस के अनुसार बिश्नोई गैंग में अब महिला अपराधियों की संख्या बढ़ रही है। हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान पहले से जेल में है, चंडीगढ़ की लेडी डॉन दीपा का नाम भी सामने आता रहा है, और अब नेहा उर्फ मैडम जहर की गिरफ्तारी ने इस ट्रेंड को उजागर कर दिया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई और जांच जारी
स्पेशल सेल ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर नेहा, बॉबी कबूतर और उसके दो गुर्गों मोहम्मद राजी खान व शाहबाज को गिरफ्तार किया। बॉबी लगातार पहचान बदलकर ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस नेहा से गैंग के ड्रग्स कनेक्शन और अन्य गुप्त राज उगलवाने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।