रणवीर सिंह को 10 करोड़ की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वॉइस नोट से मांगी गई रंगदारी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह को भेजे गए 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी की जांच शुरू कर दी है। यह धमकी अमेरिका के एक नंबर के जरिए भेजी गई थी, जिसका कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध है।

Feb 20, 2026 - 10:14
 0
रणवीर सिंह को 10 करोड़ की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वॉइस नोट से मांगी गई रंगदारी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया, जो एक अमेरिकी नंबर से आया था। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने यह वॉइस नोट भेजा था। धमकी मिलने के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्राथमिक जांच में जुटी हुई है।

अमेरिकी नंबर से आया था वॉइस नोट
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया। जांच में सामने आया है कि यह मैसेज एक अमेरिकन नंबर से आया था। क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी हासिल करने के लिए प्रोटोकॉल के तहत अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही है। प्राथमिक जांच में वॉइस नोट की आवाज हैरी बॉक्सर की बताई जा रही है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी गुर्गा माना जाता है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद मिली धमकी
क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, यह वॉइस नोट रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को रणवीर सिंह को पहली बार धमकी मिली और 13 फरवरी को दोबारा धमकी दी गई। रोहित शेट्टी के घर पर पांच राउंड फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। धमकी में कहा गया था कि रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी को शिकायत करने की सलाह दी थी और अब उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। साथ ही उनके मैनेजर और परिवार की गतिविधियों की जानकारी होने की बात भी कही गई।

अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। अभी प्रिलिमिनरी इंक्वायरी चल रही है। रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया गया है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस पूरे मामले पर अब तक रणवीर सिंह या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।