CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की शानदार शुरुआत, 10वीं मैथ्स और 12वीं के पेपर रहे आसान और बैलेंस

CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 की शुरुआत क्लास 10 के लिए बैलेंस्ड और आसान मैथ्स पेपर और क्लास 12 के लिए मॉडरेट पेपर से हुई। स्टूडेंट्स और टीचर्स ने पॉजिटिव फीडबैक दिया।

Feb 18, 2026 - 12:54
 0
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की शानदार शुरुआत, 10वीं मैथ्स और 12वीं के पेपर रहे आसान और बैलेंस

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन छात्रों को राहत मिली क्योंकि पेपर आसान और संतुलित रहे। कक्षा 10 के छात्रों ने गणित के दोनों पेपर अच्छे बताए, जबकि 12वीं के छात्रों ने भी पेपर को सरल और बैलेंस बताया। आसान शुरुआत से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल तक चलेंगी। इस साल भारत समेत 26 देशों के कुल 43,67,870 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

कैसा रहा 10वीं मैथ्स का पेपर
मंगलवार को कक्षा 10 की परीक्षा गणित विषय से शुरू हुई। छात्रा ओजस्वी सिंह ने बताया कि पेपर का स्तर मॉडरेट था। इसमें आसान, मध्यम और कुछ चुनौतीपूर्ण सवाल शामिल थे। छात्र सारांश ने कहा कि पेपर बैलेंस था और ज्यादातर प्रश्न कक्षा में पढ़ाए गए सिलेबस से ही आए थे। इससे छात्रों को अपनी तैयारी दिखाने का मौका मिला।

टीचर्स की प्रतिक्रिया
शिक्षकों ने भी पेपर को संतुलित बताया। विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि मैथ्स स्टैंडर्ड का पेपर आसान से मॉडरेट स्तर का था, जबकि मैथ्स बेसिक मॉडरेट था और स्टैंडर्ड की तुलना में थोड़ा मुश्किल लगा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग की पीजीटी मैथ्स सपना चरहा ने बताया कि पेपर पूरी तरह सिलेबस के अनुसार था। सभी चैप्टर से सही अनुपात में प्रश्न पूछे गए। केस स्टडी और मल्टीपल चॉइस प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित और स्कोरिंग रहे। पेपर समय सीमा के भीतर हल किया जा सका। स्कूल की प्रिंसिपल अलका कपूर ने भी छात्रों से अच्छा फीडबैक मिलने की बात कही।

12वीं के अन्य पेपर और आगे की परीक्षाएं
कक्षा 12 के बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और शॉर्टहैंड के पेपर भी मॉडरेट स्तर के रहे। आज 10वीं के छात्र होम साइंस और 12वीं के छात्र फिजिकल एजुकेशन का पेपर देंगे।

आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पेपर को लेकर अगर कोई आपत्ति हो तो स्कूलों को उसी दिन OECMS (ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम) पर शिकायत दर्ज करनी होगी। जरूरत पड़ने पर qobservation@cbseshiksha.in  पर ई-मेल भी भेजा जा सकता है। बोर्ड ने कहा कि पहले देखा गया है कि स्कूल कई दिन बाद आपत्ति भेजते थे, इसलिए अब उसी दिन सूचना देना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।