अब किराया से छुटकारा… नई हाउसिंग स्कीम में सैकड़ों परिवारों को मिलेगा अपना घर, खुद योगी आदित्यनाथ देंगे चाबी

गोरखपुर के खोराबार टाउनशिप में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवासों का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। अप्रैल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवंटियों को घर की चाबी सौंप सकते हैं।

Feb 22, 2026 - 13:19
 0
अब किराया से छुटकारा… नई हाउसिंग स्कीम में सैकड़ों परिवारों को मिलेगा अपना घर, खुद योगी आदित्यनाथ देंगे चाबी

Uttar Pradesh News: गोरखपुर में अपना घर लेने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। खोराबार टाउनशिप परियोजना के तहत एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवास तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि मार्च तक हर हाल में काम पूरा कर लिया जाए। योजना है कि अप्रैल महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों आवंटियों को उनके घरों की चाबी दिलाई जाए। इससे सैकड़ों परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

कई ब्लॉकों का ढांचा तैयार
खोराबार टाउनशिप में मिनी एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवनों का ढांचागत कार्य अधिकांश ब्लॉकों में पूरा हो चुका है। फिलहाल फिनिशिंग और बाहरी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। GDA की योजना के अनुसार अप्रैल तक 700 से अधिक आवंटियों को उनके फ्लैट्स का कब्जा दे दिया जाएगा। परियोजना की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग ब्लॉकों में काम बांटकर तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

LIG और EWS आवासों की स्थिति
एलआईजी श्रेणी में दो ब्लॉकों में कुल 480 फ्लैट हैं। ब्लॉक-01 की फिनिशिंग लगभग 85 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जबकि ब्लॉक-02 का ढांचा 13वें फ्लोर तक तैयार हो गया है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कुल 7 में से 5 ब्लॉकों का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस श्रेणी के 560 में से करीब 400 आवासों पर कब्जा देने की तैयारी की जा रही है। मिनी एलआईजी श्रेणी के दो ब्लॉकों में 420 आवास हैं, जिनमें ब्लॉक-01 की फिनिशिंग 95 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और इसका काम भी मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

बिजली-पानी जैसी सुविधाओं पर भी फोकस
GDA उपाध्यक्ष ने बताया कि केवल भवन निर्माण ही नहीं, बल्कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। बाहरी विद्युतीकरण कार्य के लिए बिजली निगम को पत्र भेजा गया है, ताकि आवंटियों को घर मिलते ही कोई परेशानी न हो। एलआईजी के अन्य 10 ब्लॉकों में 560 आवासों का काम अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल इन सभी ब्लॉकों का स्टिल्ट फ्लोर बन चुका है और तीन टावरों में 14वें तल का निर्माण जारी है। इस परियोजना से गोरखपुर में सैकड़ों परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।