Whirlpool का धमाका: 1 मिनट में ठंडा करेगा कमरा, 5-स्टार रेटिंग के साथ लॉन्च हुई नई 3D Cool Pro+ AC सीरीज
व्हर्लपूल ने भारत में अपनी नई 3डी कूल प्रो+ 2026 स्प्लिट एसी सीरीज को 5-स्टार रेटिंग, 6th सेंस टेक्नोलॉजी, तेज कूलिंग और 29,600 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है।
गर्मी का मौसम आने से पहले घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी Whirlpool ने भारत में अपनी नई स्प्लिट एसी रेंज पेश की है। कंपनी ने 3D Cool Pro+ AC 2026 सीरीज के तहत कई नए मॉडल लॉन्च किए हैं। यह नई सीरीज खासतौर पर भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इन एसी में 1 टन, 1.5 टन, 2 टन और 3 टन की क्षमता वाले मॉडल शामिल हैं। सभी मॉडल नई 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे बिजली की बचत में मदद मिलेगी।
6th सेंस टेक्नोलॉजी और फास्ट कूलिंग फीचर
नई एसी सीरीज में 6th सेंस पर्सनलाइज्ड कूलिंग फीचर दिया गया है। यह फीचर मौसम के अनुसार कूलिंग को अपने आप कम या ज्यादा कर सकता है। कंपनी का दावा है कि ये एसी सिर्फ 60 सेकेंड यानी एक मिनट में कमरे को ठंडा कर सकते हैं। इसमें फास्ट और यूनिफॉर्म कूलिंग मिलती है, जिससे ज्यादा गर्म मौसम में भी बेहतर ठंडक मिलती है। इसके अलावा एसी में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर दिया गया है, जो कमरे की हवा को साफ रखने में मदद करता है। इसमें स्मार्ट सेंसर भी लगे हैं, जो तापमान, नमी और एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं।
क्या है 3D Cool टेक्नोलॉजी?
Whirlpool की 3D Cool टेक्नोलॉजी गर्मी को तेजी से बाहर निकालने में मदद करती है और पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक बनाए रखती है। इसमें टर्बो चिल मोड दिया गया है, जिससे कमरे का तापमान एक मिनट में 24 डिग्री तक लाया जा सकता है। एसी में 4-वे स्विंग फीचर भी है, जिससे हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है। कंपनी का कहना है कि यह एसी बाहर का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस होने पर भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है और 6-in-1 Xpand टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
कीमत और उपलब्धता
नई 3D Cool Pro+ 2026 सीरीज की शुरुआती कीमत 29,600 रुपये रखी गई है। कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
