‘शादी लाइसेंस नहीं है’ दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर रिलीज, गंभीर मुद्दे पर उठाए सवाल

दिव्या दत्ता की आगामी वेब सीरीज़ 'चिड़िया' शादी में जबरन शारीरिक संबंध जैसे संवेदनशील मुद्दे को उजागर करती है। टीज़र ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।

Feb 21, 2026 - 08:31
 0
‘शादी लाइसेंस नहीं है’ दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर रिलीज, गंभीर मुद्दे पर उठाए सवाल

सवाल से होती है – अगर शादी के बाद पति पत्नी के साथ जबरदस्ती करे, तो क्या वह अपराध नहीं है? यह सवाल अपने आप में बहुत गंभीर है। करीब 20 सेकेंड के इस टीजर में कुछ ऐसी झलकियां दिखाई गई हैं, जो यह बताने के लिए काफी हैं कि शादी के बाद भी कई महिलाएं पति की जबरदस्ती का शिकार होती हैं। सीरीज यह संदेश देती है कि सात फेरों से रिश्ता बनता है, हक नहीं मिलता।

टीजर में दिखाई गई दर्दभरी झलकियां
टीजर में पहले शादी का मंडप दिखाया गया है, जहां एक जोड़ा रस्में निभा रहा है। इसके बाद अचानक दृश्य बदलता है और एक सुहागन को छत की मुंडेर पर खड़ा दिखाया जाता है। कैमरे में उसकी कमर पर कुछ निशान नजर आते हैं, जो पति द्वारा की गई जबरदस्ती की ओर इशारा करते हैं। जब वह कैमरे की तरफ मुंह करती है, तो उसकी आंखों का काजल फैला हुआ और आंसू दिखाई देते हैं। इसके साथ ही दिव्या दत्ता का चेहरा नजर आता है, जिस पर गहरा सदमा दिखता है।

शादी कोई लाइसेंस नहीं, चुप्पी सहमति नहीं
सीरीज का टीजर यह साफ संदेश देता है कि शादी किसी को भी जबरदस्ती का अधिकार नहीं देती। चुप रहना सहमति नहीं होता। यह विषय बेहद संवेदनशील है और समाज में अक्सर इस पर खुलकर बात नहीं होती। ‘चिरैया’ इसी चुप्पी को तोड़ने की कोशिश करती नजर आती है।

यूजर्स ने दी मजबूत प्रतिक्रिया
टीजर पर सोशल मीडिया में लोगों की जोरदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि यह विषय समाज के लिए बहुत जरूरी है। दूसरे यूजर ने कहा कि शादी विश्वास और सम्मान का रिश्ता है, जहां किसी को उसकी इच्छा के खिलाफ मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि मैरिज सर्टिफिकेट किसी को भी पत्नी की सहमति को नजरअंदाज करने का अधिकार नहीं देता।

कास्ट और रिलीज की जानकारी
‘चिरैया’ में दिव्या दत्ता के अलावा Sanjay Mishra, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद और सरिता जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर जल्द प्रीमियर की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।