भारत से हार के बाद भड़के शाहिद अफरीदी, बाबर आजम और अपने दामाद को टीम से निकालने की उठाई मांग

टी20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों पाकिस्तान की 61 रनों की हार के बाद, शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान की आलोचना करते हुए सुझाव दिया कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाना चाहिए।

Feb 16, 2026 - 09:48
Feb 16, 2026 - 09:59
 0
भारत से हार के बाद भड़के शाहिद अफरीदी, बाबर आजम और अपने दामाद को टीम से निकालने की उठाई मांग

Shahid Afridi: भारत के खिलाफ मुकाबला पाकिस्तान के लिए हमेशा प्रतिष्ठा का सवाल माना जाता है। लेकिन जब हार मिलती है तो वहां के क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की नाराजगी भी खुलकर सामने आती है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो में भारत से 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान टीम को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर जमकर निशाना साधा। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने ही दामाद और स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी नहीं छोड़ा और टीम से बाहर करने की बात तक कह दी।

बाबर, शाहीन और शादाब को बाहर करने की मांग
टीवी शो में बातचीत के दौरान शाहिद अफरीदी ने कहा कि अगर फैसला उनके हाथ में हो तो वह बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को टीम से बाहर कर देंगे। उनका कहना था कि ये खिलाड़ी लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए अब नए खिलाड़ियों को मौका देने का समय आ गया है। अफरीदी के बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है।

मोहम्मद यूसुफ ने भी किया समर्थन
शाहिद अफरीदी की राय से पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ भी सहमत नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बाबर, शाहीन और शादाब को टीम से बाहर कर नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। यूसुफ के मुताबिक इन तीनों खिलाड़ियों का टी-20 करियर अब लगभग खत्म हो चुका है और टीम को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।

खराब प्रदर्शन बना हार की बड़ी वजह
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में इन तीनों सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। बाबर आजम ने 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने 2 ओवर में 31 रन खर्च कर दिए। वहीं शादाब खान ने 1 ओवर में 17 रन दिए और बल्लेबाजी में भी कोई खास योगदान नहीं दिया। माना जा रहा है कि इन सीनियर खिलाड़ियों का फीका प्रदर्शन पाकिस्तान की हार की बड़ी वजहों में से एक रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।