नई भाषा सीखने से 40% तक घट सकता है डिमेंशिया का खतरा, रिसर्च में बड़ा खुलासा
रश यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, नई भाषाएँ सीखने से मनोभ्रंश का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है। मस्तिष्क संबंधी विकारों, रोकथाम के उपायों, आहार, जूस और योग के लाभों के बारे में जानें।
हमारे देश में 122 भाषाएं और करीब 270 मातृभाषाएं बोली जाती हैं। 145 करोड़ की आबादी वाले भारत में डेढ़ हजार से ज्यादा बोलियां प्रचलित हैं। वहीं पूरी दुनिया में 7 हजार से अधिक भाषाएं हैं। अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन भी अलग होता है, जैसे स्पेनिश में Hola, फ्रेंच में Bonjour और मंदारिन में Ni Hao कहा जाता है। भाषा की इसी विविधता के बीच एक बड़ी रिसर्च सामने आई है। Rush University की एक स्टडी में दावा किया गया है कि नई भाषा सीखने और पढ़ने-लिखने की आदत से डिमेंशिया का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
20 हजार लोगों पर 8 साल तक चली स्टडी
यह रिसर्च करीब 20 हजार लोगों पर 8 साल तक की गई। नतीजे चौंकाने वाले थे। जिन लोगों को नई भाषा सीखने और पढ़ने-लिखने की आदत थी, उनमें से केवल 21 प्रतिशत लोगों में अल्ज़ाइमर विकसित हुआ। जबकि जिन लोगों को ऐसी आदत नहीं थी, उनमें 34 प्रतिशत लोग इस बीमारी की चपेट में आए। इससे साफ है कि कुछ नया सीखते रहने से दिमाग तेज और सक्रिय रहता है।
दिमाग को रखें एक्टिव, खतरा होगा कम
विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरी नहीं कि आप नई भाषा ही सीखें। कोई भी नई स्किल सीखना फायदेमंद है। इससे याददाश्त मजबूत रहती है और दिमाग को जंग नहीं लगती। अच्छी बात यह है कि इसके लिए दवा या सप्लीमेंट की जरूरत नहीं होती। देश में लगभग 80 लाख लोग अल्ज़ाइमर से पीड़ित हैं। 65 साल से ऊपर के हर 100 में से 7 लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। उम्र बढ़ने के साथ खतरा भी बढ़ता है।
ब्रेन डिसऑर्डर और बचाव के उपाय
ब्रेन से जुड़ी बीमारियों में पार्किंसन, अल्जाइमर, डिमेंशिया, ब्रेन इंजरी और ब्रेन ट्यूमर शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एलोवेरा जूस, गिलोय जूस और अश्वगंधा जूस फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट, तनाव से दूरी, म्यूजिक और अच्छी नींद दिमाग को मजबूत बनाते हैं। बादाम रोगन दूध में डालकर पीना, नाक में डालना और बादाम-अखरोट खाना भी लाभकारी बताया गया है। हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली, ड्राई फ्रूट्स, दालें और साबुत अनाज जैसे ओट्स, ज्वार और बाजरा ब्रेन के पावर बूस्टर माने जाते हैं। योग से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, नई कोशिकाएं बनती हैं और अल्जाइमर का खतरा 60 प्रतिशत तक घट सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
