We Love Korean Games… गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान , घर में मिली डायरी ने खोल दिया बड़ा राज

गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट, डायरी और कोरियन गेम के एंगल की जांच कर रही है।

Feb 4, 2026 - 09:43
Feb 4, 2026 - 13:31
 0
We Love Korean Games… गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान , घर में मिली डायरी ने खोल दिया बड़ा राज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। तीनों बहनों ने सोसायटी की 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और एक डायरी मिली है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है।

9वीं मंजिल से कूदकर दी जान
यह घटना भारत सिटी सोसायटी के बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 2 बजे अचानक तेज आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और नीचे जाकर देखा तो तीन बच्चियां गिरी हुई थीं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

सुसाइड नोट और डायरी से हुआ खुलासा
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट और एक डायरी मिली है। सुसाइड नोट में लिखा था – “आई लव यू मम्मी-पापा। सॉरी।” वहीं डायरी में लिखा मिला – “वी लव कोरियन गेम्स।” इस खुलासे के बाद ऑनलाइन गेम्स को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट, डायरी और तीनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। अभी तक मोबाइल के लॉक नहीं खुल पाए हैं।

कौन थीं तीनों बहनें
आत्महत्या करने वाली बहनों के नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल बताए जा रहे हैं। तीनों नाबालिग थीं और एक ही परिवार से थीं। घटना के बाद से सोसायटी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

पिता ने क्या बताया
मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। उन्होंने दो शादियां कर रखी हैं और पिछले तीन से चार साल से दोनों पत्नियों के साथ इसी सोसायटी में रह रहे थे। पिता का कहना है कि कोरोना काल के दौरान तीनों बेटियों को मोबाइल गेम्स की लत लग गई थी। वे टारगेट बेस्ड गेम खेला करती थीं। उन्होंने कहा कि बेटियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस की जांच और अगला कदम
पुलिस के अनुसार, बच्चियों का स्कूल भी नियमित नहीं था। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच, डिजिटल गतिविधियों की जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sandeep Shukla संदीप शुक्ला UP News Network क्राइम रिपोर्टर, पिछले एक साल से UP News Network के साथ जुड़ कर कार्य कर रहा हूँ। मीडिया जगत में इससे पहले| Ex-NewsNation | Ex-We news portal |Ex Prime Tv | Ex- apnnews क्राइम रिपोर्टर रह कर कार्य कर चुका हूं। मीडिया लाइन में मुझे कार्य करते हुये 10 वर्ष हो चुके है। मैं प्रॉपर लखनऊ के निवासी हूँ।