दूध वाली चाय से अलग है ईरानी चाय, स्वाद और बनाने का तरीका दोनों हैं खास

घर पर ही आसान और प्रामाणिक ईरानी चाय बनाने की विधि सीखें। जानिए ईरानी चाय सामान्य दूध वाली चाय से अलग क्यों है और इसे चरण दर चरण कैसे तैयार किया जाता है।

Feb 1, 2026 - 12:16
 0
दूध वाली चाय से अलग है ईरानी चाय, स्वाद और बनाने का तरीका दोनों हैं खास

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। सर्दियों की सुबह हो या शाम की थकान, ज्यादातर लोग दूध वाली चाय से ही दिन की शुरुआत या खत्म करना पसंद करते हैं। कहीं अदरक वाली चाय मिलती है, तो कहीं इलायची या हर्बल टी का चलन है। कुछ लोग ब्लैक टी और ग्रीन टी को सेहत के लिए बेहतर मानते हैं। लेकिन इन सबके बीच एक खास चाय है, जो आम चाय से बिल्कुल अलग है और जिसका स्वाद पहली घूंट में ही याद रह जाता है। यह है ईरानी चाय, जो अपने बनाने के अनोखे तरीके और गाढ़े स्वाद के लिए जानी जाती है।

क्या है ईरानी चाय की खासियत
ईरानी चाय न तो पूरी तरह दूध वाली होती है और न ही सामान्य काढ़े जैसी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चाय का काढ़ा और दूध अलग-अलग तैयार किया जाता है। चाय को ‘दम’ पर धीरे-धीरे पकाया जाता है, जिससे उसका रंग और स्वाद दोनों गहरे हो जाते हैं। वहीं दूध को लंबे समय तक उबालकर गाढ़ा किया जाता है, जिससे उसमें मलाईदार स्वाद आता है। यही वजह है कि ईरानी चाय सामान्य चाय से बिल्कुल अलग और ज्यादा रिच लगती है।

ईरानी चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री
ईरानी चाय बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसमें 2 कप पानी, 2 छोटे चम्मच चाय पत्ती, 2 छोटे चम्मच चीनी, 500 एमएल दूध, 3 छोटी इलायची और 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क इस्तेमाल होता है। दम पर पकाने के लिए थोड़े से आटे की भी जरूरत होती है, ताकि बर्तन की भाप बाहर न जाए।

काढ़ा बनाने की विधि
सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी डालें और उसमें चाय पत्ती, चीनी और इलायची डाल दें। बर्तन को ढक्कन से बंद करें और किनारों पर आटा लगाकर सील कर दें। अब इसे धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकने दें। जब पानी आधा रह जाए और रंग गहरा हो जाए, तो काढ़ा तैयार है।

दूध और परोसने का तरीका
दूसरे बर्तन में दूध को धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें। जब दूध लगभग आधा रह जाए, तो उसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। परोसते समय कप में एक चौथाई काढ़ा छानें और ऊपर से तीन चौथाई गाढ़ा दूध डालें। ऊपर से थोड़ी मलाई डालकर गरमागरम ईरानी चाय परोसें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।