पानी के ऊपर उड़ने वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, Awake Navi ने बदला वाटर ट्रांसपोर्ट का भविष्य

अवेक बोर्ड्स ने अवेक नवी नामक एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वॉटर बाइक लॉन्च की है, जो हाइड्रोफ़ॉइल तकनीक का उपयोग करके पानी के ऊपर उड़ती है। इसका अनावरण जर्मनी के बूट डसेलडॉर्फ में किया गया।

Feb 3, 2026 - 11:03
 0  4
पानी के ऊपर उड़ने वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, Awake Navi ने बदला वाटर ट्रांसपोर्ट का भविष्य

पानी पर चलने वाले वाहनों की दुनिया में एक नया और अनोखा नाम जुड़ गया है। नमार्क की कंपनी अवेक बोर्ड्स (Awake Boards) ने एक खास तरह का इलेक्ट्रिक वीकल पेश किया है, जिसका नाम Awake Navi है। इसे जर्मनी में आयोजित बड़े इंटरनेशनल शो Boot Düsseldorf में लॉन्च किया गया। यह देखने में मोटरसाइकल जैसी है, लेकिन यह सड़क पर नहीं बल्कि पानी की लहरों के ऊपर चलती है। यह आम नाव या जेट-स्की से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यह पानी को चीरते हुए नहीं चलती, बल्कि उसके ऊपर हवा में तैरती हुई आगे बढ़ती है।

हाइड्रोफॉइल तकनीक बनाती है इसे खास
Awake Navi की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइड्रोफॉइल तकनीक है। जैसे ही यह एक तय स्पीड पकड़ती है, इसके नीचे लगे खास पंख यानी फॉइल इसे पानी की सतह से ऊपर उठा देते हैं। इससे यह पानी की लहरों के ऊपर उड़ने लगती है। इस तकनीक से पानी का दबाव और रुकावट बहुत कम हो जाती है। सफर बेहद स्मूथ होता है और लहरों के झटके बिल्कुल महसूस नहीं होते। ऐसा लगता है जैसे यह हवा में फिसलते हुए चल रही हो।

बाइक जैसा अनुभव, चलाना बेहद आसान
इस इलेक्ट्रिक वीकल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे मोटरसाइकल की तरह बैठकर चलाया जा सकता है। जिन्हें बाइक चलानी आती है, उनके लिए Awake Navi चलाना काफी आसान है। इसके हैंडल पर थ्रॉटल दिया गया है, जिससे स्पीड कंट्रोल की जाती है। इसमें रिवर्स गियर और सेफ्टी के लिए किल स्विच भी मौजूद है। हैंडल के बीच लगी स्क्रीन पर नेविगेशन और बैटरी की पूरी जानकारी दिखाई देती है।

पूरी तरह इलेक्ट्रिक, बिना शोर के सफर
Awake Navi पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। बड़ी बैटरी XR4 के साथ यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 3 घंटे तक चल सकती है। वहीं छोटी बैटरी LR4 पर यह लगभग 1.5 घंटे का सफर तय कर सकती है। इंजन न होने की वजह से यह बिना शोर और कंपन के बेहद शांत तरीके से चलती है।

मजबूत डिजाइन और दो लोगों की क्षमता
इस वीकल को कार्बन कंपोजिट से बनाया गया है, जो हल्का होने के साथ-साथ काफी मजबूत भी है। इसके पंखों को जरूरत के हिसाब से मोड़ा या छोटा किया जा सकता है, जिससे कम गहरे पानी में भी इसे आसानी से चलाया जा सके। Awake Navi पर एक या दो लोग बैठ सकते हैं। इसमें फ्लोट ट्यूब्स लगाए जाएं तो दो लोग आराम से सफर कर सकते हैं। इसकी अधिकतम वजन क्षमता 250 किलोग्राम है। अकेले चलाने पर ट्यूब हटाकर इसे और तेज और पतला बनाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।