भारत से हार का डर या सियासी दबाव… मैच के बीच PCB ने कर दिया IND vs PAK बायकॉट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट से कुछ ही दिन पहले टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की घोषणा की है। अंडर-19 मैच में हार के बाद इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।

Feb 2, 2026 - 10:20
 0
भारत से हार का डर या सियासी दबाव… मैच के बीच PCB ने कर दिया IND vs PAK बायकॉट

IND vs PAK T20 World Cup: किसी भी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चर्चा में न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक कुछ दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में हलचल मचा दी है। PCB ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। यह फैसला टूर्नामेंट शुरू होने से महज छह दिन पहले सामने आया है। इस एक फैसले ने न सिर्फ क्रिकेट फैंस को हैरान किया है, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रवैये पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

टूर्नामेंट खेलेगा पाकिस्तान, लेकिन भारत से नहीं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। इससे ठीक पहले पाकिस्तान ने यह साफ किया कि उसकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। लेकिन इसी के साथ PCB ने यह भी कह दिया कि भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बहिष्कार किया जाएगा। यह वही मुकाबला है जिसे टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा, सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा कमाई वाला मैच माना जाता है। PCB ने अपने फैसले की वजह पाकिस्तान सरकार के आदेश को बताया है।

बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया फैसला
पाकिस्तान का कहना है कि यह फैसला बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के समर्थन में लिया गया है। लेकिन इसी मुद्दे पर पाकिस्तान का दोगलापन भी सामने आ गया। जिस वक्त PCB ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया, उसी समय पाकिस्तान की एक टीम भारत के खिलाफ मैदान पर खेल रही थी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत से खेला पाकिस्तान
1 फरवरी की शाम जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार की घोषणा की, उसी वक्त जिम्बाब्वे के बुलावायो में ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-6 मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। हैरानी की बात यह रही कि पाकिस्तान उस मैच में खेल भी रहा था, जबकि सरकार के आदेश का हवाला दिया जा चुका था।

हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान
अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बड़े अंतर से हराना जरूरी था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 58 रन से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इससे यह सवाल और गहरा हो गया कि अगर भारत के खिलाफ खेलना ही नहीं था, तो अंडर-19 टीम को मैदान में क्यों उतारा गया।

भारत के खिलाफ कमजोर रहा है रिकॉर्ड
अगर पाकिस्तान की सीनियर टीम भारत के खिलाफ मैच खेलती, तो हालात उसके पक्ष में नहीं होते। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब तक भारत ने लगातार चार टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को सात बार हराया है, जबकि सिर्फ एक बार हार का सामना किया है। ऐसे में PCB के फैसले को लेकर सवाल उठना लाजमी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।