हेडलाइन: iPhone 18 की लॉन्चिंग में हो सकती है देरी, पहले आएंगे प्रीमियम और फोल्डेबल मॉडल
चिप की कमी और आपूर्ति श्रृंखला संबंधी समस्याओं के कारण Apple iPhone 18 के लॉन्च में देरी कर सकता है। खबरों के मुताबिक, प्रीमियम मॉडल और पहला फोल्डेबल iPhone इससे पहले लॉन्च हो सकते हैं।
एप्पल के नए आईफोन का इंतजार करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग इस साल तय समय से ज्यादा देर से हो सकती है। चिप की कमी और सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों के चलते एप्पल अपनी लॉन्च स्ट्रेटेजी में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पहले अपने प्रीमियम और हाई-एंड मॉडल्स को बाजार में उतार सकती है। इसके साथ ही एप्पल इस साल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं।
iPhone 18 सीरीज में देरी की वजह
Nikkei Asia की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल सप्लाई चेन में बदलाव और चिप शॉर्टेज को देखते हुए iPhone 18 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव कर सकता है। कंपनी पहले iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Air 2 जैसे हाई-एंड मॉडल्स को प्राथमिकता दे सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्चिंग 2027 की पहली तिमाही तक टल सकती है। यह फैसला मुख्य रूप से प्रोसेसर और AI चिप्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।
फोल्डेबल iPhone की एंट्री संभव
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल इस साल सितंबर में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Fold लॉन्च कर सकता है। इसके साथ कंपनी दो नॉन-फोल्डिंग प्रीमियम आईफोन भी पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि iPhone 18 को इसके बाद अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले भी iPhone 18 को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं।
iPhone 17e हो सकता है जल्द लॉन्च
iPhone 18 सीरीज से पहले एप्पल एक अफोर्डेबल मॉडल iPhone 17e लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन A18 Bionic चिप के साथ आएगा और इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। यह आईफोन भी AI फीचर्स से लैस होगा, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
एप्पल की रिकॉर्ड कमाई
पिछले साल एप्पल के आईफोन की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। कंपनी ने पिछली तिमाही में रिकॉर्ड कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल का रेवेन्यू 143.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 15.65 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, कंपनी का मुनाफा 42.1 अरब डॉलर रहा, जिसमें 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0