रेल टिकट होगा महंगा… बजट के आंकड़ों ने दिया बड़ा इशारा, यात्रियों की बढ़ी चिंता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। रेलवे के राजस्व में वृद्धि हुई, टिकटों की कीमत बढ़ने की अटकलें तेज हुईं और 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई।

Feb 2, 2026 - 10:36
 0
रेल टिकट होगा महंगा… बजट के आंकड़ों ने दिया बड़ा इशारा, यात्रियों की बढ़ी चिंता

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार देश का यूनियन बजट पेश किया। करीब डेढ़ घंटे के अपने बजट भाषण में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। बजट में कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाया गया तो कुछ पर राहत भी दी गई। रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर सरकार ने बड़े निवेश का ऐलान किया है। हालांकि, बजट के आंकड़ों में एक ऐसा संकेत भी सामने आया है, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में रेल टिकट के दाम बढ़ सकते हैं।

रेल बजट और आम बजट अब एक साथ
पहले देश में रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश होते थे। लेकिन अब दोनों को एक ही बजट में शामिल कर दिया गया है। रेलवे को सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्सा मानती है। इस बार भी रेलवे और इंफ्रा सेक्टर को कुल पूंजीगत खर्च यानी कैपेक्स का करीब 47 फीसदी हिस्सा दिया गया है। इससे साफ है कि सरकार देश की कनेक्टिविटी और विकास पर खास जोर दे रही है।

यात्रियों से बढ़ी कमाई, टिकट महंगे होने की अटकलें
बजट के आंकड़ों के मुताबिक, रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में यात्रियों से मिलने वाली आय से करीब 80 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में यह कमाई बढ़कर 87 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि रेलवे आने वाले दिनों में टिकट के दाम बढ़ा सकता है। हालांकि सरकार ने बजट में टिकट बढ़ाने का कोई सीधा ऐलान नहीं किया है। टिकट के दाम बढ़ेंगे या नहीं, इसका फैसला पूरी तरह रेलवे प्रशासन करेगा। जनरल बोगी, स्लीपर या एसी टिकट, किस श्रेणी में बदलाव होगा, यह भी रेलवे ही तय करेगा।

7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
इस बजट में रेलवे परियोजनाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री के मुताबिक, इन कॉरिडोर का मकसद देश के आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्रों को बेहतर तरीके से जोड़ना है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन बड़े शहरों को जोड़ेगा नया रेल नेटवर्क
बजट में घोषित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिए मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, वाराणसी और सिलीगुड़ी जैसे बड़े शहरों को जोड़ा जाएगा। इन रूट्स से देश के वित्तीय केंद्र, आईटी हब, औद्योगिक क्षेत्र और धार्मिक शहर आपस में और मजबूत तरीके से जुड़ेंगे। सरकार का मानना है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।